Sunday, September 27, 2026
Home Chhattisgarh Indore News: इंदौर एयरपोर्ट पर यात्री से बदसलूकी का आरोप, इंडिगो स्टाफ...

Indore News: इंदौर एयरपोर्ट पर यात्री से बदसलूकी का आरोप, इंडिगो स्टाफ पर अभद्र भाषा इस्तेमाल करने की शिकायत

Indore News
Indore News

Indore News: इंदौर : इंदौर के देवी अहिल्या बाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से बदसलूकी का एक मामला सामने आया है। इंडिगो एयरलाइंस की एक महिला स्टाफ पर यात्री के साथ बेहद खराब बर्ताव और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। पीड़ित यात्री ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द साझा करते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी और एयरलाइंस से इसकी लिखित शिकायत की है।

Indore News: दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस शिकायत में संदीप नाम के एक यात्री ने इंदौर एयरपोर्ट पर इंडिगो की ग्राउंड स्टाफ दिशा जायसवाल के व्यवहार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। यात्री के मुताबिक, वह एयरलाइंस के ही एक अन्य कर्मचारी के कहने पर लाइन नंबर 13 में लगे थे। लेकिन जब वे काउंटर पर पहुंचे, तो वहां मौजूद महिला कर्मचारी ने प्रोसेसिंग करने से साफ मना कर दिया।

Indore News: वही जब उन्होंने इस पर आपत्ति जताई, तो स्टाफ ने उनके साथ अहंकार भरा रवैया अपनाया और उन्हें “SHUT UP” याने चुप हो जाओ तक कह दिया। यात्री ने इस अनुभव को अपना अब तक का ‘सबसे खराब अनुभव’ बताया है। वही इस यात्री के द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लगाए गए आरोप पर इंडिगो ने जवाब दिया है। जिसमें मामला सोशल मीडिया पर गरमाने के बाद इंडिगो एयरलाइंस ने यात्री के ट्वीट पर आधिकारिक रिप्लाई दिया है।

 

Indore News: एयरलाइंस ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि यह उनके सेवा मानकों के खिलाफ है। कंपनी ने आश्वासन दिया है कि संबंधित टीम के खिलाफ सख्त फीडबैक साझा किया जाएगा और मामले की गहन समीक्षा कर उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस शिकायत के बाद एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं और कर्मचारियों की ट्रेनिंग को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है। अब देखना होगा कि इंडिगो अपनी इस जांच के बाद दोषी कर्मचारी पर क्या ठोस कार्रवाई करता है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here