Thursday, June 11, 2026
40 C
Raipur

CG NEWS : 219 बटालियन सी.आर.पी.एफ ने किया सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन

CG NEWS : कृष्णा नायक/सुकमा : सुकमा :-सी.आर.पी.एफ 219 बटालियन द्वारा समय-समय पर सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया जाता है । इसी कड़ी में आज दिनांक 11/03/2026 को श्री राजेश पांडे, डी.आई.जी.पी, कोंटा रेंज, सी.आर.पी.एफ के मार्गदर्शन तथा पार्थ सारथी घोष, कमान्डेंट 219 वीं बटा. के निर्देशन में 219 बटालियन के भेजी कैम्प में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन अनुराग राज (द्वितीय कमान अधिकारी), कानाराम चौधरी (सहा. कमाण्डेंट) एवं यश कुमार गौतम (सहा. कमाण्डेंट) की उपस्थिति में किया गया।

 

CG NEWS : इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों में सुरक्षा का भाव उत्पन्न करना, केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी विकास एवं लाभकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाना है। साथ ही ग्रामीणों एवं प्रशासन के बीच आपसी समन्वय स्थापित करना है। कार्यक्रम में भेजी कैम्प के आस-पास के गांव से लगभग 250 ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। आज के कार्यक्रम मे ग्रामीणों को साईकल, मच्छरदानी, बर्तन, सौर लालटेन, महिलाओं को साड़ी, बुजुर्गो को कम्बल तथा लुंगी, ग्रामीणों को चप्पल, युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने तथा शारीरिक व मानसिक विकास हेतु खेल सामग्री तथा पढ़ाई सामग्री आदि सामानों का वितरण किया गया।

CG NEWS : आयोजित सिविक एक्शन प्रोग्राम में डॉ. मोहम्मद इब्राहिम (वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी) द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर गर्मी के मौसम में होने वाली बीमारियों जैसे कि लू लगना, निर्जलीकरण, डेंगू, मलेरिया, टाइफइड आदि से बचाव हेतु भरपूर मात्रा में पानी तथा तरल पदार्थों के सेवन के बारे में जानकारी दी गयी साथ ही बिमार ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार कर दवाईयों का वितरण किया गया। इसके अलावा ग्रामीणों को स्वच्छ जल व अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के बारे में अवगत कराया गया।

 

CG NEWS : इस अवसर पर यश कुमार गौतम (सहा. कमाण्डेंट) 219 बटालियन ने सभी ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सी.आर.पी.एफ सभी ग्राम व निवासियों की सुरक्षा, सम्मान, सहायता एवं सहयोग के लिए प्रतिबद्ध एवं प्रयासरत है। सी.आर.पी.एफ., स्थानीय प्रशासन एवं राज्य सरकार नए सुरक्षा कैम्प, जन सुविधा केन्द्र, सड़क, बिजली, पानी आदि उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है, जिससे ग्रामीणों का व्यक्तिगत एवं सामाजिक विकास सुनिश्चित होगा। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है कि भविष्य में उन्हें किसी भी तरह की परेशानी होने पर सी.आर.पी.एफ हमेशा उनके साथ खड़ी हैं। साथ ही आह्वान किया कि वे नक्सलियों के बहकावे में ना आयें, अपने बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए शिक्षा दिलायें, केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं का भरपूर लाभ उठायें व एकजुट होकर क्षेत्र, देश के अग्रणी विकास में भागीदार बने। प्रोग्राम के अंत में सभी ग्रामीणों को जलपान एवं भोजन कराया गया।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG Forest Fake Certificate:फर्जी दिव्यांग बनकर सरकारी नौकरी!, 5 साल की जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

CG Forest Fake Certificate:फर्जी दिव्यांग बनकर सरकारी नौकरी!, 5 साल की जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

Gariaband  Electricity News-अंधेरे में गुजर रही 48 गांवों की जिंदगी,PM मोदी को खू*न से लिखे 500 पत्र

Gariaband Electricity News-अंधेरे में गुजर रही 48 गांवों की जिंदगी,PM मोदी को खू*न से लिखे 500 पत्र

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Latest YouTube Shorts

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories