Bilaspur Constable Viral Video : मोपका चौकी के भीतर शराब पार्टी, आरक्षकों का जाम छलकाते वीडियो वायरल, जान से मारने की धमकी पर हड़कंप…

Parivesh
Bilaspur Constable Viral Video

Bilaspur Constable Viral Video : बिलासपुर। मोपका पुलिस चौकी में दो आरक्षकों की शराब पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कमरे में दो आरक्षक जाम छलकाते हुए बैठे हैं। वीडियो शूट करते हुए वहां पहुंचे युवक को देख आरक्षक संतोष राठौर का आपा फूट गया और उन्होंने युवक को जान से मारने की धमकी दे दी।

Bilaspur Constable Viral Video : जानकारी के मुताबिक, युवक ने अपने मोबाइल से मोपका पुलिस चौकी के भीतर वीडियो शूट करना शुरू किया। जैसे ही आरक्षक उसे देखे, उन्होंने गुस्से में युवक से विवाद करना शुरू कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है और लोगों में इस घटना को लेकर नाराजगी है।

READ MORE : Chhattisgarh Real Estate Market : नई कलेक्टर गाइडलाइन पर रियल एस्टेट सेक्टर में भारी नाराज़गी, कारोबार पर संकट के बादल…

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वायरल वीडियो की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले आरक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना ने बिलासपुर पुलिस प्रशासन की छवि पर भी सवाल खड़ा कर दिया है।

साथ ही नागरिकों ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस कर्मियों की इस हरकत की निंदा की है और प्रशासन से दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *