M.P News : भोपाल में माइनिंग कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए माइनिंग कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर छापा मारा है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीम ने बुधवार सुबह एक साथ कई स्थानों पर रेड डाली। इस कार्रवाई में इनकम टैक्स विभाग के कई अधिकारी शामिल हैं।

कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

सूत्रों के मुताबिक भोपाल में दिलीप गुप्ता के अलग-अलग ठिकानों पर टीम ने एक साथ कार्रवाई शुरू की।अधिकारियों द्वारा दस्तावेज, वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण फाइलों की जांच की जा रही है।

Read More : M.P News : भोपाल में हिंदू नववर्ष पर ‘कर्मश्री’ का 25वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, CM मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

पहले भी हो चुकी है EOW की कार्रवाई

गौरतलब है कि इससे पहले आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) भी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर छापा मार चुका है।उस कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नकदी, दस्तावेज और कई अहम फाइलें बरामद होने की जानकारी सामने आई थी।

बड़े खुलासों की संभावना

फिलहाल आयकर विभाग की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है।सूत्रों के अनुसार इस छापेमारी के बाद बड़े वित्तीय खुलासे सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *