HomeMadhya PradeshProfessor Drowned in Cana : रीवा: नहर में डूबने से MLCT कॉलेज...

Professor Drowned in Cana : रीवा: नहर में डूबने से MLCT कॉलेज के प्रोफेसर की मौत, खेत में पानी लगाने गए थे बृजेश पाण्डेय

Date:

Related stories

Professor Drowned in Cana : रीवा। रीवा जिले के सगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ नहर में डूबने से एक प्रोफेसर की मौत हो गई। मृतक की पहचान बृजेश पाण्डेय (निवासी पाण्डेय टोला, सगरा) के रूप में हुई है, जो रीवा स्थित MLCT कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर पदस्थ थे।

रात में खेत पर गए थे प्रोफेसर मिली जानकारी के अनुसार, बृजेश पाण्डेय सोमवार रात अपने खेत में पानी लगाने गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने या किसी अन्य कारण से वे नहर में गिर गए और पानी में डूब गए। घटना रात करीब 12 बजे के बाद की बताई जा रही है। जब काफी देर तक वे घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।

SDERF और होमगार्ड की टीम ने निकाला शव सूचना मिलते ही सगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल बचाव कार्य शुरू किया गया। मौके पर पहुंची SDERF (राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल) और होमगार्ड की रेस्क्यू टीम ने नहर में सर्चिंग अभियान चलाया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने शव को नहर से बाहर निकाला।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और उसे संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल (SGMH) के मर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में यह हादसा हुआ।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here