Gharghoda Police Operation Prahar : घरघोड़ा में ‘ऑपरेशन प्रहार’: पुलिस अधीक्षक की सक्रियता का स्वागत, लेकिन ‘घर के भेदियों’ पर कार्रवाई की मांग उठी

VIKASH KHALKHO

Gharghoda Police Operation Prahar : गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा। जिले में पुलिस अधीक्षक की कमान संभालने के बाद से ही अपराधों पर नियंत्रण और पुलिस तंत्र में आई सक्रियता की चर्चा चारों ओर है। एसपी की कार्यकुशलता और उनके द्वारा पुलिस बल में पैदा किए गए जोश के चलते आम नागरिकों ने राहत की सांस ली है। यातायात व्यवस्था से लेकर अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों पर की जा रही कार्रवाई से अपराधियों में भय का माहौल है।

‘घर का भेदी, लंका ढाए’ वाली स्थिति एसपी के इन सार्थक प्रयासों के बावजूद, क्षेत्र में चर्चा का विषय यह है कि जब तक पुलिस विभाग के भीतर ही बैठे ‘घर के भेदी’ ठिकाने नहीं लगाए जाएंगे, तब तक अपराधों की जड़ खत्म नहीं होगी। क्षेत्र के जागरूक नागरिकों और रिपोर्ट के अनुसार, थाना स्तर पर तैनात कुछ गिने-चुने पुलिस कर्मी अपनी स्वार्थ सिद्धि और अतिरिक्त कमाई के चक्कर में अपराधियों से सांठ-गांठ कर रहे हैं।

क्या है आरोप? रिपोर्ट में गंभीर आरोप लगाए गए हैं कि थाना स्तर पर तैनात कुछ पुलिस कर्मी संदिग्ध गतिविधियों से पूरी तरह वाकिफ होने के बावजूद उन पर नियंत्रण करने के बजाय अपराधियों के संरक्षणदाता की भूमिका निभा रहे हैं। ‘चेपटी और मुर्गे की टांग’ की संस्कृति को अपना जन्मसिद्ध अधिकार मानने वाले ऐसे भ्रष्ट पुलिस कर्मी ही जिले में बढ़ते अपराधों के मुख्य कारण माने जा रहे हैं।

जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों को चेतने की जरूरत नागरिकों का कहना है कि एसपी का ‘ऑपरेशन प्रहार’ तब तक पूरी तरह सफल नहीं माना जा सकता, जब तक कि ऐसे पुलिस कर्मियों की पहचान कर उन पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई न की जाए। यदि पुलिस के भीतर ही ‘अपराध मित्र’ बैठे रहेंगे, तो पुलिस की मेहनत और एसपी की मंशा दोनों पर पानी फिर जाएगा।

घरघोड़ा की जनता ने मांग की है कि जिस तरह से पुलिस अधीक्षक ने अपराधियों के खिलाफ सख्ती दिखाई है, उसी तरह से उन्हें अपने मातहतों की कार्यप्रणाली पर भी निगरानी रखने की आवश्यकता है। वर्दी की साख बचाए रखने के लिए उन चंद पुलिस कर्मियों को चिह्नित करना अब समय की मांग है जो अपनी स्वार्थ पूर्ति के लिए समाज की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *