Saturday, April 25, 2026
34.1 C
Raipur

M.P News : जबलपुर हाईकोर्ट में सनसनीखेज घटना! याचिकाकर्ता ने जज की डायस पर रखा भ्रूण… कोर्ट में मचा हड़कंप

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर बेंच में सोमवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। सुनवाई के दौरान एक याचिकाकर्ता ने अचानक जज की डायस पर भ्रूण रख दिया, जिससे कोर्ट रूम में अफरा-तफरी मच गई।यह घटना जस्टिस हिमांशु जोशी की कोर्ट में हुई, जहां मौजूद वकील और अन्य लोग इस दृश्य को देखकर सन्न रह गए।

“मेरा बच्चा मर चुका है, अब मेरी बारी है”

जानकारी के अनुसार याचिकाकर्ता दयाशंकर पांडे अपनी याचिका की सुनवाई के सिलसिले में कोर्ट में मौजूद था। उसी दौरान उसने अपने साथ लाया भ्रूण जज की डायस पर रख दिया।

उसने भावुक होकर कहा, “साहब मेरा बच्चा मर चुका है, अब मेरी बारी है।” इस पर जस्टिस हिमांशु जोशी ने उसे शांत रहने को कहा और भरोसा दिलाया कि उसे न्याय मिलेगा।घटना के बाद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत युवक को हिरासत में ले लिया।

Read More : M.P News : इज़राइल-ईरान तनाव पर एमपी सरकार अलर्ट! CM मोहन यादव ने बुलाई हाई लेवल बैठक

करोड़ों के कथित फर्जीवाड़े से जुड़ा मामला

दयाशंकर पांडे ने अपनी याचिका में दावा किया है कि वह वर्ष 2018 से 2025 तक जबलपुर के एक संस्थान में कार्यरत था। इसी दौरान उसे सोशल सेक्टर से जुड़े करीब 200 करोड़ रुपए के कामों में कथित गड़बड़ी और फर्जीवाड़े की जानकारी मिली।

उसके अनुसार उसने वर्ष 2024 में इस मामले की शिकायत की थी, जिसके बाद से उसे और उसके परिवार को लगातार परेशान किया जा रहा है।

हादसे में हुआ पत्नी का गर्भपात

याचिकाकर्ता का आरोप है कि तीन दिन पहले उसकी गर्भवती पत्नी को एक कार ने टक्कर मार दी। उस समय वह अपनी आठ महीने की गर्भवती पत्नी और छह साल के बेटे के साथ कोर्ट जा रहा था।

इस दुर्घटना में उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई और गर्भपात हो गया। इसके बाद वह उसी भ्रूण को लेकर कोर्ट पहुंच गया।

राष्ट्रपति से इच्छामृत्यु की मांग

दयाशंकर पांडे का कहना है कि उसे पिछले चार वर्षों से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। वह इन घटनाओं से परेशान होकर सुप्रीम कोर्ट तक गुहार लगा चुका है।

उसने यह भी दावा किया कि उसने राष्ट्रपति को इच्छामृत्यु के लिए आवेदन दिया है। फिलहाल उसने कोर्ट से अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Share The News

Latest YouTube Videos

5 महीने से लापता बेटा…मां और बहन ने बहू पर लगाए गंभीर आरोप, 70 लाख की मांग, रिकॉर्डिंग होने की बात..

5 महीने से लापता बेटा…मां और बहन ने बहू पर लगाए गंभीर आरोप, 70 लाख की मांग, रिकॉर्डिंग होने की बात..

Geetpuri Liquor Shop :  सरकार के दावे फेल! बलौदबाज़ार में कोचिया राज हावी, गीतपुरी शराब दुकान से...

Geetpuri Liquor Shop : सरकार के दावे फेल! बलौदबाज़ार में कोचिया राज हावी, गीतपुरी शराब दुकान से...

Excise Overtime Scam  कैसे हुआ आबकारी विभाग में 115 करोड़ ओवरटाइम घोटाला, , जांच में बड़े नाम...

Excise Overtime Scam कैसे हुआ आबकारी विभाग में 115 करोड़ ओवरटाइम घोटाला, , जांच में बड़े नाम...

Satna Blue Drum : जब मां घर लौटी…तो दरवाजा बंद था…बच्चा गायब था, ड्रम से बहता खून...#crime #mpnews

Satna Blue Drum : जब मां घर लौटी…तो दरवाजा बंद था…बच्चा गायब था, ड्रम से बहता खून...#crime #mpnews

Latest YouTube Shorts

रायपुर में अंबुजा मॉल को झटका: पार्किंग वसूली अवैध घोषित, फ्री पार्किंग का सख्त आदेश...#raipur #mall

रायपुर में अंबुजा मॉल को झटका: पार्किंग वसूली अवैध घोषित, फ्री पार्किंग का सख्त आदेश...#raipur #mall

रीवा में सजा था मंडप आने वाली थी बेटी कि बारात; अचानक पहुंच गई लाल बत्ती...#mpnews #shorts #viralnow

रीवा में सजा था मंडप आने वाली थी बेटी कि बारात; अचानक पहुंच गई लाल बत्ती...#mpnews #shorts #viralnow

ढोंगी बाबा धर्मशाला से गिरफ्तार, चमत्कार के नाम पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग...#crime #shorts #cg

ढोंगी बाबा धर्मशाला से गिरफ्तार, चमत्कार के नाम पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग...#crime #shorts #cg

करेंसी टावर में लिफ्ट फेल! IAS के बाद अब कांग्रेस नेता फंसे...#cg #raipur #shorts

करेंसी टावर में लिफ्ट फेल! IAS के बाद अब कांग्रेस नेता फंसे...#cg #raipur #shorts

3 महीने तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक:बिना अनुमति छुट्टी पर जाने पर सख्ती...#cg #shorts

3 महीने तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक:बिना अनुमति छुट्टी पर जाने पर सख्ती...#cg #shorts

कवर्धा में जल्द शुरू होगी जंगल सफारी,  22 बार पार करना पड़ेगा नदी, जानिए यहां की खासियत… #shorts #cg

कवर्धा में जल्द शुरू होगी जंगल सफारी, 22 बार पार करना पड़ेगा नदी, जानिए यहां की खासियत… #shorts #cg

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories