Tuesday, August 18, 2026
Home Madhya Pradesh Sehore News : प्राचीन गणेश मंदिर में पुजारी को जान से मारने...

Sehore News : प्राचीन गणेश मंदिर में पुजारी को जान से मारने की धमकी, चाकू लहराते हुए व्यक्ति का वीडियो वायरल

Sehore News
Sehore News

Sehore News : ब्रह्म सिंह मेवाड़ा /सीहोर : सीहोर जिले के सिद्धिविनायक चिंतामणि गणेश मंदिर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति चाकू लेकर मंदिर परिसर में घुस आया और पूजा कर रहे पुजारी को धमकाने लगा। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी व्यक्ति पुजारी जयंत दुबे से पैसे की मांग करता है और मना करने पर थैले से बड़ा धारदार चाकू निकालकर धमकी देता है।

Sehore News :पंडित जयंत दुबे ने बताया कि आरोपी पहले भी कई बार उन्हें डरा-धमका चुका है, लेकिन इस बार मंदिर परिसर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी गई। पंडित जी के अनुसार, आरोपी ने 24 घंटे में जान लेने की चेतावनी दी है। इस मामले की शिकायत मंडी थाने में दर्ज कराई गई है।

Sehore News :पुजारी ने अपनी और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है और मंदिर परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here