M.P Crime : इंदौर में मस्जिद के हिसाब-किताब विवाद में चाकूबाजी! युवक पर हमला, जांच में जुटी पुलिस

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  इंदौर के सदर बाजार इलाके में मस्जिद के हिसाब-किताब और लेन-देन को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इसी विवाद के चलते चाकूबाजी की घटना हो गई।इस हमले में एजाज नामक युवक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

सदर बाबा के बेटे पर आरोप

फरियादी एजाज ने आरोप लगाया है कि सदर बाजार मस्जिद से जुड़े सदर बाबा के बेटे जुनैद ने उस पर चाकू से हमला किया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था।विवाद के दौरान बात इतनी बढ़ गई कि मामला हिंसक हो गया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही सदर बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है।साथ ही घटनास्थल के आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Read More : M.P News : कटनी में भीषण सड़क हादसा! तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर में 4 युवकों की मौत

विवाद के कारणों की पड़ताल

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मस्जिद के हिसाब-किताब और पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *