Saturday, June 13, 2026
40.9 C
Raipur

C.G News : आरंग धान खरीदी केंद्र घोटाला- बोरों पर पानी डालने के मामले में 4 कर्मचारियों पर FIR, सेवा से बर्खास्त

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आरंग ब्लॉक स्थित भलेरा धान उपार्जन केंद्र में धान के बोरों पर मोटर पंप से पानी डालने के मामले में प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद कलेक्टर गौरव सिंह द्वारा गठित जांच समिति की रिपोर्ट में गंभीर लापरवाही पाई गई, जिसके बाद चार कर्मचारियों को बर्खास्त कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

वायरल वीडियो से खुला मामला

कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति धान के बोरों पर मोटर पंप से पानी डालता हुआ दिखाई दे रहा था। बताया गया कि यह घटना आरंग क्षेत्र के प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित भलेरा के धान खरीदी केंद्र की है।हालांकि केंद्र में उस समय CCTV कैमरे चालू नहीं थे, लेकिन किसी व्यक्ति द्वारा बनाया गया वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला प्रशासन के संज्ञान में आया।

जांच में 10,500 बोरों में नमी मिली

मामले की गंभीरता को देखते हुए रायपुर कलेक्टर ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की थी। समिति ने मौके पर पहुंचकर जांच की और पाया कि लगभग 10,500 धान के बोरों में नमी मौजूद थी, जिससे यह आशंका मजबूत हुई कि धान के वजन को बढ़ाने के लिए पानी डाला गया था।

चार कर्मचारियों की लापरवाही उजागर

जांच में प्रभारी प्रबंधक विष्णु साहू, लिपिकीय सहायक उमेश कुमार साहू, प्रोसिसर्वर इंदरमन निषाद और दैनिक कर्मचारी जितेंद्र कुमार साहू की लापरवाही सामने आई।अधिकारियों ने पाया कि इन सभी की कार्यप्रणाली छत्तीसगढ़ धान उपार्जन नीति 2025-26 के नियमों के विपरीत थी।

प्रशासन ने लिया सख्त फैसला

जांच रिपोर्ट के आधार पर उप आयुक्त सहकारिता ने चारों कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश जारी किए।प्रशासन का कहना है कि धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना बेहद जरूरी है और इस तरह की अनियमितता को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

किसानों के भरोसे पर असर

धान खरीदी केंद्रों में इस तरह की घटनाएं किसानों के भरोसे और सरकारी व्यवस्था की साख पर भी असर डालती हैं। ऐसे में प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में धान खरीदी केंद्रों की निगरानी और सख्त की जाएगी ताकि इस तरह की गड़बड़ियां दोबारा न हो सकें।

Share The News

Latest YouTube Videos

Rajnandgaon Women Protest: पुलिसिया कार्रवाई महज 'दिखावा': बेल पर छूटते ही फिर सुलगती है भट्ठी..

Rajnandgaon Women Protest: पुलिसिया कार्रवाई महज 'दिखावा': बेल पर छूटते ही फिर सुलगती है भट्ठी..

Dantewada Aarti Sponge Company: आरती स्पंज कंपनी के फर्जीवाड़े पर मनीष कुंजाम ने खोला मोर्चा..

Dantewada Aarti Sponge Company: आरती स्पंज कंपनी के फर्जीवाड़े पर मनीष कुंजाम ने खोला मोर्चा..

Raigarh City Bus Service: करोड़ों की सिटी बसें बनीं कबाड़, 20 में से सिर्फ 4 बसें ही सड़कों पर"

Raigarh City Bus Service: करोड़ों की सिटी बसें बनीं कबाड़, 20 में से सिर्फ 4 बसें ही सड़कों पर"

Raipur Jaya Automobile fire: ऑटोमोबाइल शॉप में भीषण आग, 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जुटीं

Raipur Jaya Automobile fire: ऑटोमोबाइल शॉप में भीषण आग, 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जुटीं

Congress Protest: खाद-बीज की कमी पर रायपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल...

Congress Protest: खाद-बीज की कमी पर रायपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल...

CG Forest Fake Certificate:फर्जी दिव्यांग बनकर सरकारी नौकरी!, 5 साल की जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

CG Forest Fake Certificate:फर्जी दिव्यांग बनकर सरकारी नौकरी!, 5 साल की जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

Latest YouTube Shorts

CG News: सीलपैक शराब की बोतल में निकला कीड़ा!

CG News: सीलपैक शराब की बोतल में निकला कीड़ा!

छोटी सी टक्कर ने लिया बड़ा रूप, सड़क पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

छोटी सी टक्कर ने लिया बड़ा रूप, सड़क पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

370 वाली बिरयानी के बाद अब नया विवाद! मेडिकल छात्रा के बयान पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस

370 वाली बिरयानी के बाद अब नया विवाद! मेडिकल छात्रा के बयान पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories