Friday, August 21, 2026
Home Chhattisgarh Mandir Hasoud Assault Case : रायपुर में पार्षद पति की दबंगई: फ्री...

Mandir Hasoud Assault Case : रायपुर में पार्षद पति की दबंगई: फ्री में शराब नहीं देने पर कर्मचारी को पीटा, धारदार हथियार से किया हमला

Mandir Hasoud Assault Case : रायपुर (05 मार्च 2026): छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में सत्ता पक्ष से जुड़े एक रसूखदार व्यक्ति की गुंडागर्दी सामने आई है। होली के दिन मंदिर हसौद स्थित देशी कंपोजिट शराब दुकान में घुसकर पार्षद पति भूषण बघेल और उनके साथियों ने एक कर्मचारी पर जानलेवा हमला कर दिया। कर्मचारी का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने नियमों का पालन करते हुए बिना पैसे लिए मुफ्त में शराब देने से मना कर दिया था।

मुफ्त शराब की मांग पर हुआ विवाद पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़ित दीपक बंजारे मंदिर हसौद शराब दुकान में कार्यरत है। होली के दोपहर भूषण बघेल अपने साथियों के साथ दुकान पहुँचे और धौंस दिखाते हुए फ्री में शराब की बोतलें मांगी। जब दीपक ने भुगतान के बिना शराब देने से इनकार किया, तो भूषण बघेल और उनके साथी भड़क गए। गाली-गलौज से शुरू हुआ यह विवाद कुछ ही देर में खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया।

धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला आरोप है कि पार्षद पति और उनके साथियों ने दीपक बंजारे को दुकान के भीतर और बाहर घेरकर बेरहमी से पीटा। इस दौरान उन पर किसी धारदार हथियार से भी प्रहार किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मची अफरा-तफरी के बीच हमलावर वहां से फरार हो गए। घायल कर्मचारी को तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्होंने पुलिस में नामजद शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस की कार्रवाई और सीसीटीवी जांच मंदिर हसौद थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। पुलिस अब दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान और हमले की गंभीरता की पुष्टि की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here