CG NEWS : नदी में नहाने के दौरान SBI कर्मचारी की डूबने से मौत, होली खेलने के बाद हुआ हादसा

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के कोंटा क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद नदी में नहाने गए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कर्मचारी की डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

CG NEWS : जानकारी के अनुसार, कोंटा में बैंक मैनेजर सहित तीन लोग होली खेलने के बाद आसीरगुड़ा इलाके की नदी में नहाने के लिए गए थे। नहाने के दौरान अचानक पानी का बहाव तेज होने और गहराई अधिक होने के कारण तीनों लोग डूबने लगे।

CG NEWS : घटना के दौरान मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। काफी प्रयास के बाद बैंक मैनेजर सहित दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक कर्मचारी गहरे पानी में डूब गया। कुछ देर बाद उसकी तलाश की गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

CG NEWS : घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *