Monday, September 28, 2026
Home Chhattisgarh C.G News : दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली...

C.G News : दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली ACM राजेश पुनेम ढेर

Naxal Encounter

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सीमा पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस कार्रवाई में भैरमगढ़ एरिया कमेटी का 5 लाख रुपये का इनामी नक्सली राजेश पुनेम मारा गया।

सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से उसका शव बरामद कर लिया है। इसके साथ ही SLR, INSAS राइफल, पिस्टल और अन्य हथियार भी बड़ी मात्रा में जब्त किए गए हैं।

गीदम क्षेत्र के जंगलों में चला सर्च ऑपरेशन

पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि गीदम थाना क्षेत्र के गुमलनार, गिरसापारा और नेलगोड़ा के बीच जंगल-पहाड़ी इलाके में नक्सलियों ने हथियार और सामग्री छिपाकर रखी है।

इस सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा के निर्देश पर डीआरजी और बस्तर फाइटर्स के जवानों की टीम को सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया।उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) राहुल कुमार उयके के नेतृत्व में जवानों ने जंगल क्षेत्र में घेराबंदी कर सर्चिंग अभियान शुरू किया।

Read More : M.P News : बड़वानी में भक्ति और उल्लास का संगम, श्री सांवरिया सेठ मंदिर में भव्य फाग उत्सव

घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने की फायरिंग

सर्च ऑपरेशन के दौरान रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच घात लगाकर बैठे 8 से 10 सशस्त्र नक्सलियों ने पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी।नक्सलियों का उद्देश्य पुलिस पार्टी पर हमला कर हथियार लूटना बताया जा रहा है।

जवानों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए पहले नक्सलियों को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन उनकी ओर से लगातार गोलीबारी जारी रही।

जवानों की जवाबी कार्रवाई में ढेर हुआ नक्सली

स्थिति को देखते हुए सुरक्षा बलों ने आत्मरक्षा में संयमित और सटीक जवाबी फायरिंग की।पुलिस की प्रभावी कार्रवाई से नक्सली दबाव में आ गए और घने जंगल व पहाड़ी इलाके का फायदा उठाकर फरार हो गए।मुठभेड़ के बाद जब जवानों ने इलाके में सर्चिंग की तो एक सशस्त्र नक्सली का शव बरामद हुआ।

मौके से बरामद हुए हथियार और सामग्री

सर्चिंग के दौरान पुलिस को कई हथियार और अन्य सामग्री मिली, जिनमें शामिल हैं:

  • SLR रायफल

  • INSAS रायफल

  • पिस्टल और मैगजीन

  • वॉकी-टॉकी सेट

  • जिंदा कारतूस और खाली खोखे

  • मैगजीन और अन्य नक्सली सामग्री

शव की पहचान 5 लाख के इनामी नक्सली के रूप में

बरामद शव की पहचान आत्मसमर्पित नक्सल कैडर की मदद से राजेश पुनेम (ACM), भैरमगढ़ एरिया कमेटी के रूप में की गई।

वह बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के बुरजी गांव का निवासी था और उस पर सरकार ने 5 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।इस मुठभेड़ को बस्तर क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here