Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal News : 3 साल के मासूम का खाटू श्याम मंदिर में...

Bhopal News : 3 साल के मासूम का खाटू श्याम मंदिर में अपहरण, CCTV खंगाल रही राजस्थान पुलिस

भोपाल। Bhopal News : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। राजस्थान के प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे एक परिवार के 3 वर्षीय मासूम का मंदिर परिसर से ही अपहरण कर लिया गया।

Bhopal News : घटना उस वक्त हुई जब मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। भीड़ का फायदा उठाते हुए एक अज्ञात युवक ने मासूम को परिजनों से अलग कर अपहरण कर लिया। इस वारदात के बाद परिवार सदमे में है और पूरे मंदिर क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

राजस्थान पुलिस ने इस मामले में त्वरित एक्शन लेते हुए केस दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मंदिर परिसर से लेकर आसपास की दुकानों तक के कैमरों को जांचा जा रहा है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके और बच्चे को जल्द से जल्द बरामद किया जा सके।

पुलिस ने आशंका जताई है कि यह मामला सुनियोजित अपहरण का हो सकता है, क्योंकि मंदिर में भीड़ के दौरान टारगेट कर बच्चे को ले जाया गया।

परिवार ने मीडिया से बात करते हुए रो-रोकर बताया कि बच्चा कुछ ही पल के लिए भीड़ में उनसे दूर हुआ और फिर अचानक गायब हो गया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here