Tuesday, September 29, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior M.P News : दिल्ली AI समिट प्रदर्शन के बाद यूथ कांग्रेस नेता...

M.P News : दिल्ली AI समिट प्रदर्शन के बाद यूथ कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी से सियासत गरमाई

ग्वालियर/नई दिल्ली : दिल्ली में आयोजित AI समिट के दौरान हुए प्रदर्शन के बाद यूथ कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। ग्वालियर के यूथ कांग्रेस नेता राजा गुर्जर को दिल्ली पुलिस ने ग्वालियर पहुंचकर गिरफ्तार किया और अपने साथ दिल्ली ले गई।

राहुल गांधी ने बढ़ाया कार्यकर्ताओं का हौसला

दिल्ली में हुए घटनाक्रम के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी मध्यप्रदेश पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन में शामिल युवाओं को “बब्बर शेर” बताते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। राहुल गांधी के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा और तेज हो गई है।

पिता का बड़ा बयान– “पार्टी का सिपाही है मेरा बेटा”

राजा गुर्जर की गिरफ्तारी के बाद उनके पिता वीरेंद्र गुर्जर ने भावुक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनका बेटा पार्टी का सिपाही है और पार्टी के हर आदेश का पालन करने को तैयार रहता है।उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी राजा की जमानत के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है और परिवार वरिष्ठ नेताओं के लगातार संपर्क में है।

Read More : M.P विधानसभा बजट सत्र का आज 9वां दिन, स्कूलों की अव्यवस्था पर हंगामे के आसार

“जान भी चली जाए तो कोई दिक्कत नहीं”

वीरेंद्र गुर्जर ने कहा कि पार्टी के लिए यदि गिरफ्तारी देनी पड़े तो वह कोई बड़ी बात नहीं है। यहां तक कि यदि जान भी चली जाए तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी। उनके इस बयान के बाद मामला और अधिक चर्चाओं में आ गया है।

गौरतलब है कि दिल्ली AI समिट में हुए प्रदर्शन के बाद कई यूथ कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। फिलहाल मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here