सरगुजा: भाजपा नेता के बेटे की फर्म सहित 2 दुकानों में चोरी, 1 लाख नगदी और नए कपड़े ले उड़ा चोर

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : सरगुजा जिले के बतौली में राष्ट्रीय राज्यमार्ग-43 पर स्थित दो दुकानों में सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात चोरी की वारदात हुई। चोर ने शटर का ताला तोड़कर करीब एक लाख रुपये नगद और कपड़ा दुकान से नए कपड़े चोरी कर लिए।

सुबह खुला मामला

मंगलवार सुबह करीब 7 बजे जय माता दी कृषि बीज दुकान के संचालक संतोष कुमार गुप्ता जब दुकान खोलने पहुंचे, तो शटर का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो दराज का लॉक टूटा हुआ था और उसमें रखे लगभग 70 हजार रुपये गायब थे। काउंटर के पास रखे कागजात भी बिखरे पड़े थे।सूचना मिलते ही बतौली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

Read More : CG News: Khairagarh के साल्हेवारा बांध में डूबने से दो बच्चों की मौत, एक ने बचाई जान

50 मीटर दूर मिले बैग

दुकान के आसपास तलाश के दौरान पुलिस को करीब 50 मीटर दूर कुएं के पास दो बैग मिले। बैग में कागजात और चेकबुक थे, जिन पर विनय कुमार गुप्ता का नाम दर्ज था। विनय कुमार गुप्ता भाजपा नेता हरि गुप्ता के पुत्र हैं।चेकबुक से पता चला कि पास की योगेश क्लॉथ स्टोर्स में भी चोरी हुई है।

दूसरी दुकान भी बनी निशाना

जानकारी मिलने पर हरि गुप्ता ने अपनी दुकान की जांच की। वहां भी शटर का ताला टूटा मिला। दराज से करीब 30 हजार रुपये चोरी हुए थे। कागजात फेंके गए थे और दो बैग में रखे दस्तावेज ले जाए गए थे। साथ ही, दुकान से नए कपड़े भी गायब पाए गए।

पुलिस जांच जारी

दोनों दुकानों में कुल मिलाकर करीब एक लाख रुपये नगद और सामान की चोरी हुई है। बतौली पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।व्यापारियों में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *