इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग का चौथा दिन, हालात और गंभीर, फंसे भारतीयों के लिए UAE से नई फ्लाइट्स शुरू

Rahul Goshwami

नई दिल्ली/तेहरान। इजराइल, अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध का आज 3 मार्च को चौथा दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह संघर्ष लगातार तेज होता जा रहा है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान में अब तक 742 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 750 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

अल-जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमलों में ईरान के 1000 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया गया है। मृतकों में 176 बच्चों के शामिल होने का भी दावा किया गया है।

पहले दिन ही बड़ा झटका

रिपोर्ट्स के मुताबिक जंग के पहले दिन हुई बमबारी में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने की खबर सामने आई थी, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं।

खाड़ी संकट पर पीएम मोदी सक्रिय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय की सुरक्षा को लेकर पिछले 48 घंटों में खाड़ी देशों के कई प्रमुख नेताओं से बातचीत की। उन्होंने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से चर्चा की।भारत सरकार ने सभी राज्यों को भड़काऊ भाषणों और संभावित तनाव को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

Read More : MPPSC ने जारी किया 2025-26 का परीक्षा कैलेंडर, मार्च से सितंबर तक व्यस्त रहेगा शेड्यूल

फंसे भारतीयों की वापसी शुरू

सोमवार देर रात UAE से चार फ्लाइट्स दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु पहुंचीं। अबू धाबी में फंसे भारतीयों ने स्वदेश लौटकर राहत की सांस ली। एक यात्री ने बताया कि उनके होटल के पास धमाके हुए थे।

इंडिगो एयरलाइन जेद्दा से हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद के लिए 10 स्पेशल फ्लाइट संचालित कर रही है। एअर इंडिया एक्सप्रेस ने मस्कट के लिए उड़ानें शुरू की हैं।

वहीं एतिहाद, एमिरेट्स और फ्लाईदुबई ने चुनिंदा सेवाएं बहाल की हैं। अबू धाबी एयरपोर्ट से एतिहाद की 15 उड़ानें इस्लामाबाद, पेरिस, एम्सटर्डम, मुंबई, काहिरा और लंदन के लिए रवाना हुईं।मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव का असर वैश्विक हवाई सेवाओं और कूटनीतिक गतिविधियों पर साफ दिखाई दे रहा है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें अब इस संघर्ष के अगले कदम पर टिकी हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *