Saturday, August 15, 2026
Home Entertainment ‘Ghooskhor Pandat’ पर बढ़ा विवाद, लखनऊ में डायरेक्टर और टीम पर FIR,...

‘Ghooskhor Pandat’ पर बढ़ा विवाद, लखनऊ में डायरेक्टर और टीम पर FIR, भड़कीं मायावती

0
102

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मनोज बाजपेयी अभिनीत अपकमिंग फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज प्रस्तावित इस फिल्म के खिलाफ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डायरेक्टर और टीम पर FIR दर्ज की गई है। साथ ही कई राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने फिल्म के कंटेंट और शीर्षक पर आपत्ति जताई है।

मायावती ने बताया जातिवादी, बैन की मांग

बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए फिल्म की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि ‘पंडत’ शब्द को घूसखोर जैसे नकारात्मक संदर्भ में दिखाना पूरे ब्राह्मण समाज का अपमान है और इससे व्यापक रोष व्याप्त है। उन्होंने केंद्र सरकार से फिल्म पर तुरंत प्रतिबंध लगाने की मांग भी की।

कांग्रेस ने भी सरकार को घेरा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इस मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए इसे ब्राह्मण विरोधी मानसिकता से जोड़ा। उनके बयान के बाद विवाद और राजनीतिक रंग लेता दिख रहा है।

Read More : कवर्धा : फेयरवेल पार्टी में टशन दिखाने रायपुर से लाए किराए पर थार और लग्जरी कार, बनाई खतरनाक स्टंटबाजी की रील

लखनऊ में FIR, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार फिल्म के शीर्षक और सामग्री के जरिए जातिगत अपमान और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश का आरोप लगाया गया है। प्रेस नोट में कहा गया कि फिल्म का नाम एक विशेष समुदाय को निशाना बनाता है, जिससे कई संगठनों में आक्रोश है और विरोध प्रदर्शन की चेतावनी भी दी गई है।

विरोध के बीच हटाया गया टीजर

लगातार बढ़ते विरोध को देखते हुए फिल्म का टीजर और प्रमोशनल कंटेंट सोशल मीडिया से हटा लिया गया है। यह फैसला मेकर्स और डिस्ट्रिब्यूटर्स की ओर से लिया गया, हालांकि फिल्म की रिलीज को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here