Toxic Box Office Collection: निगेटिव रिव्यूज के बाद भी यश के स्टारडम का जादू, ‘टॉक्सिक’ ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार

VIKASH KHALKHO

नई दिल्ली। Nishaanebaz.com-Toxic Box Office Collection: कन्नड़ सिनेमा के सुपर-स्टार यश की बहुचर्चित और मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ (Toxic) काफी उम्मीदों के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 101.10 करोड़ रुपये की धमाकेदार ओपनिंग के साथ अपना खाता खोला था। हालांकि, शानदार शुरुआत के बाद इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसे मिले मिले-जुले और निगेटिव रिव्यूज का असर साफ तौर पर दिखाई देने लगा। दूसरे दिन से ही फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद यह पूरी तरह से यश के जबर्दस्त स्टारडम के दम पर सिनेमाघरों में टिकी हुई है।

तीसरे दिन रक्षाबंधन का पावन पर्व और राष्ट्रीय अवकाश होने के बावजूद फिल्म की कमाई में कोई बड़ा उछाल देखने को नहीं मिला। भारत में पहले दिन 101.10 करोड़ कमाने के बाद, दूसरे दिन फिल्म ने 37.65 करोड़ का बिजनेस किया, जबकि तीसरे दिन यानी शुक्रवार को इसका कलेक्शन घटकर 27.20 करोड़ रुपये रह गया। इस तरह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की तीन दिनों की कुल नेट कमाई 165.95 करोड़ रुपये रही है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 198.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

Read More : Balaghat Health Crisis: बालाघाट के बैगा गांव पहुंचे CM मोहन यादव, मलेरिया प्रभावित परिवारों से की मुलाकात; 10 बच्चों की मौत के बाद लिया स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा

फिल्म के चौथे दिन यानी शनिवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें, तो शुरुआती रुझानों के अनुसार ‘टॉक्सिक’ ने दोपहर 1 बजे तक लगभग 3.71 करोड़ रुपये की कमाई की है। शनिवार को दोपहर के शोज़ तक फिल्म की थियेटर ऑक्यूपेंसी लगभग 15.9% दर्ज की गई है। इस आंकड़े को जोड़कर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल नेट कमाई अब तक लगभग 169.66 करोड़ रुपये हो चुकी है। वीकेंड के बाकी बचे समय में शाम और रात के शोज़ के दौरान इसके कलेक्शन में बढ़त की उम्मीद जताई जा रही है।

Read More : Nepal Floods Impact: नेपाल में आई भीषण बाढ़ की तबाही का असर, कुशीनगर में गंडक नदी से बरामद हुए 3 अज्ञात शव

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यानी वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो विदेशों में यश स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे इसका ओवरसीज का कुल आंकड़ा 23.25 करोड़ रुपये हो गया है। इस प्रकार ‘टॉक्सिक’ ने शुरुआती तीन दिनों के भीतर दुनिया भर में कुल 221.35 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस कर लिया है।

Read More : EV खरीदने वालों के लिए खुशखबरी! Mahindra XEV 9S और XEV 9e हुए सस्ते… पढ़ें काम की खबर

आपको बता दें कि एक्शन से भरपूर इस थ्रिलर फिल्म ‘टॉक्सिक’ का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। फिल्म में रॉकिंग स्टार यश के साथ नयनतारा, तारा सुतारिया, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और अक्षय ओबेरॉय जैसे जाने-माने कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज हुई थी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *