Friday, June 5, 2026
33 C
Raipur

CG NEWS :“वेतन बिना बेनूर हुई होली: रायगढ़ एन.एच.एम. कर्मचारियों का दर्द, बजट के बावजूद भुगतान लंबित”

CG NEWS :रायगढ़। होली जैसे उल्लासपूर्ण पर्व के निकट आते ही जहां बाजार रंग-गुलाल से सज चुके हैं, वहीं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों के घरों में इस बार उत्साह के स्थान पर चिंता का माहौल है। जिले में कार्यरत लगभग 750 एन.एच.एम. संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी पिछले कई वर्षों से सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बनकर निष्ठापूर्वक कार्य कर रहे हैं, किंतु विगत वर्षों से वेतन भुगतान में निरंतर विलंब के कारण वे गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। गत माह भी कर्मचारियों को केवल 15 दिवस का वेतन प्राप्त हुआ था, जिससे उनकी पारिवारिक और सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन अत्यंत कठिन हो गया है।

CG NEWS :एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित मिरी के अनुसार, होली जैसे बड़े पर्व के समीप होने के बावजूद कर्मचारियों के चेहरों पर मुस्कान के स्थान पर भविष्य की चिंता स्पष्ट दिखाई दे रही है। बढ़ती महंगाई के दौर में बिना वेतन घर का खर्च चलाना कठिन हो गया है। कर्मचारियों को अपने वृद्ध माता-पिता की दवाइयों, बच्चों की स्कूल फीस, किराया, ऋण किश्त और दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में त्योहार की तैयारियां करना तो दूर, आवश्यक वस्तुएं खरीदना भी संभव नहीं हो पा रहा है।

CG NEWS :संघ के प्रदेश प्रवक्ता पुरन दास ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि वर्षभर स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू बनाए रखने वाले कर्मचारियों को ही त्यौहार के समय वेतन के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। उन्होंने शासन और विभागीय अधिकारियों से कर्मचारियों की पीड़ा को गंभीरता से लेने की अपील की है तथा पूछा है कि पूर्व में दिए गए आश्वासनों के बावजूद वेतन जारी करने में देरी क्यों हो रही है और लंबित मांगों पर अब तक ठोस निर्णय क्यों नहीं लिया गया।

CG NEWS :ज्ञातव्य है कि दिनांक 01.12.2025 को जिले को ₹1550 लाख (₹15.50 करोड़) की वित्तीय सीमा प्राप्त हुई थी, जिसमें वेतन भुगतान हेतु स्पष्ट प्रावधान था। किंतु उक्त राशि से वेतन हेतु किसी प्रकार का रिजर्व/प्रोविजन सुरक्षित न रखकर संपूर्ण राशि व्यय कर दी गई, जबकि कम से कम दो माह के वेतन के लिए आरक्षित राशि रखी जा सकती थी, जिससे वर्तमान जैसी स्थिति उत्पन्न न होती। शासन द्वारा दिवाली पूर्व अग्रिम वेतन भुगतान के निर्देश जारी होने के बावजूद कर्मचारियों को समय पर भुगतान नहीं मिल सका था।

CG NEWS :जनवरी 2026 से लागू नई व्यवस्था के अनुसार प्रत्येक माह 16 तारीख से अगले माह की 15 तारीख तक का पे-डाटा भेजना निर्धारित किया गया है, फिर भी फरवरी 2026 का वेतन आज दिनांक तक प्राप्त नहीं हुआ है। इससे कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है और त्योहार से ठीक पूर्व यह विलंब उनके लिए मानसिक तनाव का कारण बन गया है।

दिनांक 27.02.2026 को संघ पदाधिकारियों ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में भेंट कर वेतन भुगतान में हो रहे विलंब से अवगत कराया तथा त्वरित समाधान की मांग की। साथ ही अपने जनप्रिय विधायक एवं वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी से हस्तक्षेप कर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने तथा निराकरण का निवेदन किया गया है। रायगढ़ कलेक्टर से भी पत्र के माध्यम से, इस संबंध में शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराने का आग्रह किया गया है।

संघ ने स्पष्ट किया कि यदि शीघ्र वेतन जारी नहीं किया गया तो कर्मचारी आंदोलन या हड़ताल का रास्ता अपनाने को बाध्य होंगे, जिसका सीधा असर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ सकता है।

मुख्य मांगें:

1. माह फरवरी 2026 का लंबित वेतन तत्काल जारी किया जाए।
2. भविष्य में वेतन भुगतान हेतु नियमित एवं स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि कर्मचारियों को बार-बार ऐसी कठिनाई का सामना न करना पड़े।

संघ ने शासन-प्रशासन से आग्रह किया है कि कर्मचारियों की परिस्थितियों की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र आवश्यक कार्यवाही कर उन्हें सम्मानपूर्वक त्योहार मनाने का अवसर प्रदान किया जाए।

Share The News

Latest YouTube Videos

Illegal Plotting Temri: "खसरा बदला, खेल नहीं!, टेमरी में अवैध प्लाटिंग के पीछे कौन?

Illegal Plotting Temri: "खसरा बदला, खेल नहीं!, टेमरी में अवैध प्लाटिंग के पीछे कौन?

Mungeli CMHO Notice: निजी नर्सिंग होम का संचालन, मुंगेली CMHO और सिम्स डॉक्टर बहन पर उठे गंभीर सवाल

Mungeli CMHO Notice: निजी नर्सिंग होम का संचालन, मुंगेली CMHO और सिम्स डॉक्टर बहन पर उठे गंभीर सवाल

Bilaspur builder assault case: बिल्डर को पी*टा, पूर्व महापौर और बेटे का कारनामा..

Bilaspur builder assault case: बिल्डर को पी*टा, पूर्व महापौर और बेटे का कारनामा..

Raipur: बिजली संकट पर सरकार को अल्टीमेटम,विकास उपाध्याय बोले-समस्या नहीं सुलझी तो होगा CM हाउस घेराव

Raipur: बिजली संकट पर सरकार को अल्टीमेटम,विकास उपाध्याय बोले-समस्या नहीं सुलझी तो होगा CM हाउस घेराव

मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूज

मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूज

Mango Fest: कीमत ₹3 लाख! दुनिया का सबसे महंगा आम रायपुर आम महोत्सव में मची देखने की होड़

Mango Fest: कीमत ₹3 लाख! दुनिया का सबसे महंगा आम रायपुर आम महोत्सव में मची देखने की होड़

Latest YouTube Shorts

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Raipur में कैसिनो पर बड़ा छापा! रिसोर्ट में चल रहा था जुआ..

Raipur में कैसिनो पर बड़ा छापा! रिसोर्ट में चल रहा था जुआ..

CG News: Bemetara में व्यवस्था पर भड़के रRaman Singh,  कलेक्टर SP को लेकर कही ये बात

CG News: Bemetara में व्यवस्था पर भड़के रRaman Singh, कलेक्टर SP को लेकर कही ये बात

Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट!  4 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट! 4 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Raipur: राजधानी में बेखौफ बदमाश  युवक पर डंडे से हमला

Raipur: राजधानी में बेखौफ बदमाश युवक पर डंडे से हमला

CG News: “छत्तीसगढ़ में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी”

CG News: “छत्तीसगढ़ में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी”

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Chhattisgarh Cabinet Meeting: 9 जून को होगी छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों की उम्मीद

Chhattisgarh Cabinet Meeting:रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की अगली कैबिनेट बैठक...

Related Articles

Popular Categories