Raipur Crime : रायपुर: रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद आमीर उर्फ बद्री के रूप में हुई है, जो थाना उरला का हिस्ट्रीशीटर है।
Raipur Crime : पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देश पर नॉर्थ जोन के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अवैध हथियार रखने और खरीद-बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में 1 मार्च 2026 को थाना उरला पुलिस को सूचना मिली कि बीरगांव दुर्गानगर स्थित निर्माणाधीन कॉम्पलेक्स के पास एक व्यक्ति पिस्टल लेकर घूम रहा है।
Raipur Crime : अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उरला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान मोहम्मद आमीर उर्फ बद्री के रूप में हुई।
Raipur Crime : तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करता रहा। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर थाना उरला में अपराध क्रमांक 66/26 के तहत धारा 25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया।
Raipur Crime : पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ थाना माना, मौदहापारा, खमतराई और उरला में मारपीट, बलवा, लूट और हत्या के प्रयास सहित करीब दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। वह पूर्व में जेल भी जा चुका है और उसके खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई भी की जा चुकी है।
Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपी
मोहम्मद आमीर पिता मोहम्मद अशरफ, उम्र 25 वर्ष, निवासी दुर्गानगर बीरगांव, थाना उरला, रायपुर।











