सीहोर: निजी अस्पताल में मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा

Rahul Goshwami

सीहोर: रेहटी थाना क्षेत्र में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बोरघाटी गांव निवासी मनीराम की इलाज के दौरान मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार, तबीयत बिगड़ने पर मनीराम को पहले शासकीय अस्पताल ले जाया गया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर किया गया, जिसके बाद परिजन उन्हें रेहटी स्थित विजयासन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे।

परिजनों का आरोप

परिजनों का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन ने शुरुआत में मरीज को गैस की समस्या बताकर भर्ती किया था, लेकिन इलाज के दौरान अचानक उनकी मौत हो गई।मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि मरीज को हार्ट अटैक आया था और उन्हें बचाया नहीं जा सका।

अस्पताल परिसर में हंगामा

घटना से नाराज परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Read More : गले में खराश या सूखी खांसी? त्योहारों के सीजन और बदलते मौसम में अपनाएं ये घरेलू उपाय

पुलिस और प्रशासन मौके पर

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और प्रभारी तहसीलदार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया।फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।मामले की जांच जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *