महाराष्ट्र के नागपुर के काटोल के विस्फोटक फैक्ट्री में भीषण धमाका, 15 की मौत

Rahul Goshwami

नागपुर : महाराष्ट्र के नागपुर जिले के कटोल तहसील स्थित राउलगांव में माइनिंग और इंडस्ट्रियल विस्फोटक बनाने वाली SBL एनर्जी लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण धमाका हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

500 से 700 मीटर दूर तक उड़ा मलबा

धमाका इतना तेज था कि जिस इमारत में विस्फोट हुआ, उसका मलबा और सामान 500 से 700 मीटर दूर तक जा गिरा। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं बताई जा रही हैं।घायलों को तत्काल नागपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मौके पर पहुंचे अधिकारी, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। जिला कलेक्टर और एसपी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है।राज्य के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने अधिकारियों को तत्काल राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

Read More : M.P News : डबरा में NH-44 पर ट्रक ने कार को 1 किलोमीटर तक घसीटा, Video वायरल

आंध्र प्रदेश में भी बड़ा धमाका

इसी बीच आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में एक पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट की खबर सामने आई है। इस हादसे में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।राज्य मंत्री कंडुला दुर्गेश के अनुसार, निर्माण इकाई में करीब 30 लोग मौजूद थे।

सुरक्षा पर बड़े सवाल

दो अलग-अलग राज्यों में हुए इन बड़े औद्योगिक हादसों ने फैक्ट्री सुरक्षा मानकों और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।फिलहाल दोनों घटनाओं में राहत और बचाव कार्य जारी है तथा विस्तृत जांच के बाद ही विस्फोट के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *