M.P News : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पहुंचे इंदौर, कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत

Rahul Goshwami

इंदौर : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शनिवार को इंदौर पहुंचे, जहां एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोश और गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

अपने इंदौर प्रवास के दौरान ओम बिरला शहर के अलग-अलग कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उनका मुख्य कार्यक्रम वैश्णव विद्यापीठ में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होना है, जहां वे विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे और उपाधि वितरण कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।

इसके अलावा वे महेश्वरी भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भी शामिल होंगे, जहां विभिन्न सामाजिक और शैक्षणिक विषयों पर चर्चा की जाएगी।

Read More : M.P News : होली पर इंदौर-खड़की के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

शाम को कोटा के लिए रवाना

निर्धारित कार्यक्रमों के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शाम 5:10 बजे रेल मार्ग से कोटा के लिए रवाना होंगे।ओम बिरला के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं में उत्साह का माहौल है। उनके आगमन को संगठनात्मक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *