Wednesday, September 2, 2026
Home Madhya Pradesh Tikamgarh : टीकमगढ़ में अवैध खाद भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 245 मीट्रिक...

Tikamgarh : टीकमगढ़ में अवैध खाद भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 245 मीट्रिक टन खाद जब्त

रिपोर्टर: संतोष कुशवाहा/टीकमगढ़ | टीकमगढ़ जिले के सरकनपुर गांव में जिला प्रशासन ने अवैध खाद भंडारण पर बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने राजपूत इंटरप्राइजेज पर छापामार कार्रवाई करते हुए 245 मीट्रिक टन अवैध खाद जब्त किया।

अवैध खाद की कालाबाजारी में शामिल आरोपी अरविंद लोधी और चंद्रभान लोधी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 और उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जिले में खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन को संदेह है कि यह अवैध खाद भंडारण और कालाबाजारी का एक बड़ा नेटवर्क हो सकता है।

विवेक श्रोत्रिय, कलेक्टर टीकमगढ़:

“यह कार्रवाई खाद की कालाबाजारी और अवैध भंडारण रोकने के लिए की गई है। हमें संदेह है कि यह एक व्यापक नेटवर्क से जुड़ा मामला हो सकता है।”

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here