Friday, August 28, 2026
Home Chhattisgarh Asmita Khelo India City League : महुदा में 1 मार्च को ‘अस्मिता...

Asmita Khelo India City League : महुदा में 1 मार्च को ‘अस्मिता खेलो इंडिया सिटी लीग’ वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता; प्रदेश भर की 100 महिला खिलाड़ी होंगी शामिल

Asmita Khelo India City League : गौरी शंकर गुप्ता/दुर्ग/महुदा (26 फरवरी 2026): महिला सशक्तिकरण और खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से आगामी 1 मार्च, दिन रविवार को दुर्ग जिले के महुदा (झीट) स्थित क्रिकेट मैदान में प्रथम ‘अस्मिता खेलो इंडिया सिटी लीग’ (बालिका/महिला) वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से लगभग 100 महिला और बालिका खिलाड़ी अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगी।

सांसद विजय बघेल करेंगे उद्घाटन प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ संघ के अध्यक्ष व सांसद श्री विजय बघेल और दुर्ग जिले के अन्य गणमान्य पदाधिकारियों द्वारा किया जाएगा। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। प्रतियोगिता का सफल संचालन महासचिव डॉ. राजेश जंघेल की देखरेख में संपन्न होगा।

8 ग्रुप समूहों में बंटी होगी प्रतियोगिता आयोजकों के अनुसार, इस वेटलिफ्टिंग स्पर्धा को कुल 08 ग्रुप समूहों में विभाजित किया गया है। विशेष रूप से सब-जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों के लिए केवल 44 किलोग्राम (44kg) ग्रुप ही रखा गया है। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को पदकों से नवाजा जाएगा, साथ ही शानदार प्रदर्शन करने वाले ‘बेस्ट जूनियर’ और ‘बेस्ट सीनियर’ खिलाड़ियों को विशेष ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

अनुभवी निर्णायकों की टीम रहेगी तैनात खेल की निष्पक्षता और तकनीकी बारीकियों को परखने के लिए राष्ट्रीय स्तर के निर्णायकों की टीम मौजूद रहेगी। इसमें श्री नंदू जंघेल, जयंत बागची, ललित साहू, मनीष जंघेल, अजय दीप सारंग, कुमारी माधुरी साहू, ओम प्रकाश, छबि राम, कोमल सोनी, चित्तेश्वर साहू, जुगल राम और सुषमा ढीमर जैसे अनुभवी नाम शामिल हैं।

यह आयोजन छत्तीसगढ़ में महिला वेटलिफ्टिंग के भविष्य को एक नई दिशा देने और राष्ट्रीय स्तर के लिए नए चेहरों की पहचान करने में मील का पत्थर साबित होगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here