BIG ACCIDENT :रायगढ़ में सगाई से लौट रही पिकअप खाई में गिरी, चार ग्रामीणों की मौत, 20 से अधिक घायल

BIG ACCIDENT :रायगढ़ जिले में सगाई समारोह से लौट रहे ग्रामीणों से भरी तेज रफ्तार पिकअप वाहन खाई में गिर गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा बुधवार रात करीब 8 बजे कापू-धरमजयगढ़ मार्ग स्थित विजयघाट के पास हुआ।

BIG ACCIDENT :जानकारी के अनुसार, बंगुरसूता गांव के ग्रामीण सुबह कंवर समाज के सगाई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कापू क्षेत्र के गोसाईपोढ़ी गांव गए थे। कार्यक्रम से लौटते समय जमरगा पहाड़ के मोड़ के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद पिकअप खाई में पलट गई।

BIG ACCIDENT :घटनास्थल पर काला राम राठिया (60 वर्ष) और छतर सिंह राठिया (60 वर्ष), दोनों निवासी बंगुरसूता, की मौत हो गई। वहीं हिजबन राठिया और निरज सिंह राठिया ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में कुल चार ग्रामीणों की जान गई।

BIG ACCIDENT :दुर्घटना में घायल देवेन्द्र कुमार राठिया और सुरेन्द्र राठिया को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है। अन्य घायलों, जिनमें गडालाल, बालसिंह, दुजलाल सिंह, निपतराम और मिछनदर निषाद सहित कई लोग शामिल हैं, का इलाज रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ने बताया कि दुर्घटना के बाद तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories