Gwalior firing incident : गोलीकांड: पिता के अपमान का बदला लेने पहुंचा बेटा, इलेक्ट्रीशियन को मारी गोली, CCTV में कैद हुई वारदात

Sanjay Sahu

Gwalior firing incident : ग्वालियर/भूपेन्द्र भदौरिया : ग्वालियर में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर बैठे इलेक्ट्रीशियन को अज्ञात युवक द्वारा गोली मार कर घायल करने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है, पिता के अपमान से आहत होकर उसके नाबालिक बेटे ने ही इस गोलीकांड को अंजाम दिया था. सीसीटीवी फुटेज में बेटा गोली मारकर भागते हुए दिखा था जिस पर पुलिस ने पिता पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. गोली इलेक्ट्रीशियन के पैर में लगी थी जिसके बाद उसे जे एच अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था जहां उसका इलाज किया जा रहा है.

Gwalior firing incident : ग्वालियर थाना क्षेत्र के चार शहर का नाका स्थित पुरानी पुलिस चौकी के सामने की है. जहां शनिवार की शाम प्रभु जी हार्डवेयर और इलेक्ट्रीशियन की दुकान पर रवि राठौर बैठा हुआ था तभी मुंह बांधकर आए अज्ञात युवक ने उनके ऊपर फायरिंग कर दी और आरोपी मौके से भाग निकला था , फायरिंग की इस घटना में रवि राठौर के पैर में गोली लगी थी.

 

Gwalior firing incident : और उसे स्थानीय आसपास के लोगों ने तत्काल अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया जहां ट्रॉमा सेंटर में उसका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही ग्वालियर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जब जांच पड़ताल की गई तो घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में आरोपी मुंह बांधकर भागता हुआ दिखाई दिया जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और आरोपी के घर पहुंची पूछताछ में पता लगा है कि आरोपी के पिता राजेंद्र सिंह इलेक्ट्रॉनिक की दुकान के बाहर अपनी ऑटो खड़ा करते थे. इसी ऑटो को खड़ा करने को लेकर दिन में रवि राठौर की उनसे कहा सुनी हुई थी. और जब राजेंद्र के नाबालिक बेटे को घटना की जानकारी हुई तो वह देसी तमंचा लेकर मौके पर पहुंचा और रवि राठौर को गोली मार दी. फिलहाल दोनों पिता पुत्र पुलिस की हिरासत में है और पुलिस मामले की विवेचना कर रही है.

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *