electricity smart meter : बिजली के स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेसियो का रांझी एमपीईबी में धरना प्रदर्शन

Sanjay Sahu
electricity smart meter

electricity smart meter : रांझी : जबलपुर के उपनगरीय क्षेत्र रांझी में कैंट मंडल के अंतर्गत आने वाले वार्डो में जनता के घरों में लगे बिजली के स्मार्ट मीटर के चलते आ रहे अनाप शनाप बिजली बिल को लेकर मप्र कांग्रेस के पूर्व सचिव सुधीर सोनू दुबे के नेतृत्व में स्मार्ट मीटर के विरोध में रांझी एमपीईबी कार्यालय के सामने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए धरना दिया।इस दौरान कांग्रेस नेता सुधीर सोनू दुबे ने एमपीईबी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की एमपीईबी के स्मार्ट मीटर आग उगलने का काम कर रहे है।जहा पुराने मीटरों सही बिल जारी होता था।लेकिन अब जनता के घरों में लगे स्मार्ट मीटरों को एमआईबी कार्यालय से संचालित किया जा रहा है।अगर किसी व्यक्ति का बिल जमा नही हुआ तो आफिस में बैठे बैठे लाइट काट दी जाती है।

 

electricity smart meter : अगर कोई परेशानी या गंभीर बीमारि के चलते बिल जमा नही कर पा रहा हो और उसकी अचानक से लाइट काट दी जाए तो मरीज की जान भी जा सकती है।इसका जवाबदार कौन होगा।वही ज्ञापन सौपते हुए मांग की गई है की स्मार्ट मीटर के साथ चैक मीटर लगाए जाएं जिससे पता चल सके की स्मार्ट मीटर की रीडिंग और चैक मीटर की रीडिंग बराबर है या नही।वही सब मीटर जिनके घर नही लगे और वह सब मीटर लगवाना चाह रहे है तो उनके घरों में पुराने बिजली के मीटर ही लगाए जाएं।

 

electricity smart meter : इस दौरान सुधीर सोनू दुबे ने कैंट से भाजपा विधायक अशोक रोहाणी पर भी निशाना साधते हुए कहा की जनता बिजली बिलों से परेशान है नए स्मार्ट मीटर से हजारों के बिल आ रहे है।लेकिन 11 साल से काबिज कैंट विधायक को जनता से कोई सरोकार नहीं उन्हें न जनता की समस्याए दिखाई देती है न उनकी समस्या सुनाई देती है।इसलिए कांग्रेस जनता के हितों और उनकी समस्याओं की लड़ाई के लिए उनके साथ खड़ी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *