Jabalpur Student Drowning Case : पिकनिक मनाने गईं दो छात्राओं की भदभदा नदी में डूबने से मौत…

Jabalpur Student Drowning Case : जबलपुर। शहर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। केंद्रीय विद्यालय खमरिया की 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली दो छात्राओं की लाश आज सुबह भदभदा नदी में पत्थरों के बीच फंसी हुई मिली। इन दोनों छात्राओं की तलाश में बीती रात से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।

Jabalpur Student Drowning Case : जानकारी के अनुसार, मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय खमरिया की कक्षा 9वीं की चार सहेलियां जमतरा स्थित भदभदा पिकनिक स्पॉट पर घूमने गई थीं। देर शाम तक जब वे घर नहीं लौटीं, तो परिजनों ने उनकी सहेलियों से संपर्क किया। तब पता चला कि वहां किसी बात को लेकर आपस में कहा-सुनी हो गई थी। इसके बाद दो छात्राएं — प्रतिज्ञा ठाकुर और आयुषी सोनवारे — अपनी स्कूटी से लौट आईं, लेकिन श्रुति यादव और देवांशी कोरी घर नहीं पहुँचीं।

READ MORE : Jabalpur News : जबलपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई: बिना हेलमेट और ओवरलोड वाहनों पर चला चालान, ब्लैक स्पॉट कम करने पर फोकस

चिंतित परिजनों ने रांझी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू की। रात में भदभदा क्षेत्र में दोनों छात्राओं के कपड़े और जूते मिले, जिसके बाद पुलिस ने नदी में तलाश अभियान चलाया। आज सुबह रेस्क्यू टीम ने लोहा पुल के पास पत्थरों के बीच दोनों के शव बरामद किए।

READ MORE : Jabalpur Loot : जबलपुर बरगी में बदमाशों का बेखौफ हमला, किसान और राहगीरों से लूटकर फरार

मृतक छात्राओं की पहचान 14 वर्षीय देवांशी कोरी और श्रुति यादव के रूप में हुई है। दोनों केंद्रीय विद्यालय खमरिया की छात्राएं थीं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि घटना दुर्घटनावश हुई या इसके पीछे कोई और कारण था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे स्कूल में गम का माहौल है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories