Saturday, August 15, 2026
Home National Indore Crime : शिलांग की उस खाई का राज़: चार युवक आगे,...

Indore Crime : शिलांग की उस खाई का राज़: चार युवक आगे, सोनम पीछे… और राजा की संदिग्ध मौत, तीन युवकों पर शक, देखें वीडियो

0
147
Indore Crime
Indore Crime

Indore Crime : भारत पाटील/इंदौर: मेघालय के शिलांग में इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की संदिग्ध हालात में मौत और उनकी पत्नी सोनम की रहस्यमयी गुमशुदगी ने पूरे मामले को सस्पेंस से भर दिया है। राजा का शव गहरी खाई में मिला, जहां चार फीट ऊंची रैलिंग है। उनके भाई विपिन रघुवंशी का कहना है कि राजा वहां खुद नहीं कूदा होगा, उसे मारकर फेंका गया है।

Indore Crime : गाइड का चौंकाने वाला दावा

Indore Crime : एक स्थानीय गाइड अल्बर्ट पैड ने पुलिस को बताया कि 23 मई की सुबह राजा और सोनम को तीन अजनबी युवकों के साथ देखा गया था। चारों युवक आगे चल रहे थे और सोनम पीछे। सभी हिंदी में बात कर रहे थे, लेकिन गाइड सिर्फ खासी और अंग्रेज़ी समझता है। गाइड के अनुसार, राजा-सोनम ने उसकी नहीं, बल्कि वानसाई नाम के गाइड की सेवाएं ली थीं।

Indore Crime : विपिन रघुवंशी बोले – राजा की हत्या हुई है

Indore Crime : राजा के भाई विपिन ने बताया कि राजा और सोनम 20 मई को हनीमून के लिए शिलांग रवाना हुए थे। 23 मई को संपर्क टूटने के बाद वह खुद सोनम के भाई के साथ शिलांग पहुंचे और खोजबीन शुरू की। राजा की मोपेड एक सुनसान जगह पर मिली। शव भी यहीं पास में मिला। अब CCTV फुटेज में लाल रंग की एक कार में दिख रहे तीन अज्ञात युवकों पर शक है।

Indore Crime : सोनम के पिता ने जताई बेटी के जिंदा होने की उम्मीद

Indore Crime : सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी ने बताया कि उन्हें अब भी उम्मीद है कि उनकी बेटी जिंदा है। उन्होंने CBI से जांच की मांग करते हुए कहा कि अगर जांच सही दिशा में हो तो सोनम मिल सकती है। उनका आरोप है कि मेघालय पुलिस पूरा सहयोग नहीं कर रही है और सिर्फ ढाई किलोमीटर के इलाके में ही सर्च कर रही है।

Indore Crime : राज्य और केंद्र सरकार से लगाई गुहार

Indore Crime : देवी सिंह रघुवंशी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मामले में CBI जांच की मांग की है। उनका कहना है कि पुलिस को गाइड के बयान और CCTV फुटेज के आधार पर तीन संदिग्ध युवकों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

 

 

 

 

 

 

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here