CG Accident News: गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में पिकअप पलटी, शादी में जा रहे 35 बाराती घायल

Sanjay Sahu
CG Accident News

CG Accident News: गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिला में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। प्रशासन की सख्ती के बावजूद पिकअप वाहनों में ओवरलोड सवारियां ढोने का सिलसिला जारी है। बुधवार को धरहर गांव के पास 40 से अधिक बारातियों से भरी पिकअप वाहन चालक की लापरवाही के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में लगभग 35 लोग घायल हो गए, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। दो घायलों के जबड़े और गर्दन में फ्रैक्चर हुआ है।

CG Accident News: जानकारी के अनुसार मरवाही के पास धरहर गांव के निकट पिकअप अनियंत्रित होकर तीन बार पलटी और खेत में जा घुसी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन में 40 से अधिक लोग सवार थे, जो शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। आरोप है कि चालक शराब के नशे में था और लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। कुछ घायलों को जिला अस्पताल और अन्य को मरवाही अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

CG Accident News: सिविल सर्जन देवेंद्र पैकरा ने बताया कि जिला अस्पताल में 22 घायलों को लाया गया, जिनमें से 4 की हालत अत्यंत गंभीर है। दो लोगों को सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि दो अन्य के जबड़े और गर्दन में गंभीर फ्रैक्चर हुआ है। बाकी घायलों का इलाज जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *