छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, आज राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा

Rahul Goshwami

निशानेबाज़ न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। आज सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर विस्तृत चर्चा होगी, जिसे लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की तैयारी पूरी है। सत्र के दौरान कई अहम मुद्दों पर बहस और सवाल-जवाब होने की संभावना है।

मंत्री देंगे विभागीय सवालों के जवाब

आज के कार्यसूची के अनुसार डिप्टी CM अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव और मंत्री लखनलाल देवांगन अपने-अपने विभागों से जुड़े सवालों का जवाब देंगे।

इसके अलावा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, डिप्टी CM विजय शर्मा, मंत्री केदार कश्यप और श्याम बिहारी जायसवाल सहित अन्य सदस्य सदन के पटल पर विभिन्न पत्र और दस्तावेज रखेंगे।

Read More : M.P News : भोपाल के तालाबों पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, पहली बार बनी टास्कफोर्स

अपूर्ण प्रश्नों और विधेयकों की जानकारी

नवंबर–दिसंबर 2025 सत्र के दौरान लंबित रहे अपूर्ण प्रश्नों के पूर्ण उत्तर आज पटल पर रखे जाएंगे।साथ ही सदन में पूर्व में पढ़ी गई सूचनाओं और उनके उत्तरों का संकलन प्रस्तुत किया जाएगा। राज्यपाल की अनुमति प्राप्त विधेयकों की जानकारी भी दी जाएगी।

ध्यानाकर्षण प्रस्ताव से गरमाएगा सदन

आज सदन में दो ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी लगाए जाएंगे।

  • अजय चंद्राकर और धरमलाल कौशिक प्रदेश में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री का मुद्दा उठाएंगे।

  • विधायक राघवेंद्र सिंह राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुड़ा मामला सदन में रखेंगे।

इन मुद्दों पर सरकार से विस्तृत जवाब की अपेक्षा की जा रही है।

अन्य कार्यवाही

मंत्री दयालदास बघेल और विधायक रेणुका सिंह अनुपस्थिति की अनुज्ञा सौंपेंगे। वहीं विधायक भावना बोहरा और रोहित साहू याचिकाएं प्रस्तुत करेंगे।

कुल मिलाकर, Chhattisgarh Assembly Budget Session के तीसरे दिन सदन में राजनीतिक हलचल तेज रहने के आसार हैं, जहां सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिल सकती है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *