disgusting Act : स्कूल की आड़ में हैवानियत – प्रिंसिपल ने छात्रा को पत्नी बनाने की कही बात, अलीगढ़ में बवाल

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ जिले में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की घिनौनी हरकत सामने आई है। आरोप है कि तालिवनगर के स्कूल प्रिंसिपल शकील अहमद ने 7वीं कक्षा की 11 वर्षीय छात्रा को लव लेटर लिखकर परेशान किया और उसे पत्नी बनाने की बात कह डाली। घटना का खुलासा छात्रा ने मां के दबाव देने पर किया।

Read News : Singrauli News : गुंडों का आतंक : महिला के घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट…

पीड़िता की मां ने बताया कि प्रिंसिपल लगातार बच्ची से छेड़छाड़ करता था और किसी को न बताने की धमकी भी देता था। काफी पूछताछ के बाद छात्रा ने रोते हुए पूरी बात बताई। उसने बताया कि प्रिंसिपल ने उसे एक लव लेटर दिया था, जिसमें लिखा था कि वह उसे पसंद करता है और पत्नी बनाना चाहता है।

Principal Shakeel Ahmed arrestedपरिवार ने तुरंत डीएम और एसएसपी से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Read News : Indore Breaking : पीएम मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी, भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस दफ्तर घेरा…

वहीं, शिक्षा विभाग ने भी सख्ती दिखाई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार ने आरोपी प्रिंसिपल को तत्काल निलंबित कर दिया। उन्होंने कहा कि उसकी सेवाएं पूरी तरह समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बीएसए के अनुसार, आरोपी बच्ची पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव भी बना रहा था।

Read News : Sumona Chakravarti : मुंबई में सुमोना चक्रवर्ती के साथ बदसलूकी : बोलीं- पहली बार अपने शहर में असुरक्षित महसूस किया

इस घटना से इलाके में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस शख्स पर बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है, उसी ने ऐसी शर्मनाक हरकत की है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए मामले की हर स्तर पर जांच होगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Salasar Balaji Prabhat Aarti : सलासर बालाजी धाम में गूंजे जयकारे, प्रभात आरती में उमड़ी आस्था

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : राजस्थान के चूरू जिले में...

Related Articles

Popular Categories