Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh Bilaspur News : पति ने तवा मारकर पत्नी को उतारा मौत के...

Bilaspur News : पति ने तवा मारकर पत्नी को उतारा मौत के घाट…

0
267

बिलासपुर। Bilaspur News : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम बहतराई में एक पति ने मामूली विवाद के बाद अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। विवाद की वजह उनकी दो माह की बच्ची की छट्ठी कार्यक्रम को लेकर हुआ आपसी तनाव बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम बहतराई निवासी गौतरिहा साहू और उसकी पत्नी रत्ना साहू के घर दो माह की बच्ची है। घर में बच्ची की छट्ठी का कार्यक्रम होना था, लेकिन इसी को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आए गौतरिहा साहू ने रसोई में रखा रोटी बनाने वाला तवा उठाकर पत्नी के चेहरे पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

तवे से किए गए प्रहार इतने खतरनाक थे कि रत्ना साहू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात की सूचना मिलते ही टीआई प्रदीप आर्य और एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर आरोपी गौतरिहा साहू को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर घरेलू हिंसा की भयावहता और छोटे विवादों के भयावह अंजाम को उजागर कर दिया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here