Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh डबरा में बड़ा हादसा : पार्वती नदी में डूबा पूर्व पार्षद का...

डबरा में बड़ा हादसा : पार्वती नदी में डूबा पूर्व पार्षद का 15 वर्षीय बेटा, शव मिलने से मचा हड़कंप…

0
154

डबरा (ग्वालियर)।ध्यप्रदेश के डबरा में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। पार्वती नदी में डूबने से वार्ड नंबर-8 के पूर्व पार्षद दिनेश भटेले के 15 वर्षीय बेटे आयुष भटेले की मौत हो गई। भितरवार थाना क्षेत्र के दिया दाह घाट से पुलिस ने आयुष का शव बरामद किया है।

जानकारी के मुताबिक, आयुष शनिवार दोपहर 12 बजे से घर से लापता था। परिवार ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चला। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। मोबाइल लोकेशन के आधार पर जब सर्च ऑपरेशन चलाया गया, तो पार्वती नदी के घाट पर आयुष के कपड़े मिले। इसके बाद पुलिस ने नदी में तलाशी शुरू की और कुछ ही देर में पानी में तैरती उसकी डेड बॉडी बरामद हुई।

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि आयुष नदी में अकेले गया था या किसी के साथ। साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह नहाते समय डूबा या किसी हादसे का शिकार हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत के कारणों की पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।

इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है और पूर्व पार्षद परिवार को सांत्वना देने वालों का तांता लगा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here