Bhopal News : MP में MSP विवाद पर किसान संघ सरकार से नाराज, 10 जून को आंदोलन का ऐलान…

Parivesh

भोपाल | Bhopal News : मध्यप्रदेश में अब आरएसएस का किसान संगठन ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने को तैयार है। भारतीय किसान संघ ने मूंग, उड़द और अन्य फसलों की एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर खरीदी को लेकर शिवराज-सरकार पर सीधा निशाना साधा है। संगठन ने ऐलान किया है कि 10 जून को प्रदेश की सभी तहसील मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन और घेराव किया जाएगा।

Bhopal News : किसान संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख राहुल धूत ने कहा कि सरकार ने मूंग की एमएसपी पर खरीदी न करने का जो फैसला लिया है, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और किसान विरोधी है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह तर्क कि “किसान मूंग की फसल में जहरीले रसायन का उपयोग कर रहे हैं”, न केवल गैर-जिम्मेदाराना है बल्कि किसानों की मेहनत को अपमानित करने वाला है।

धूत ने सवाल उठाया कि जिन रसायनों का जिक्र सरकार कर रही है, वे बाजार में उपलब्ध कैसे हैं? क्या इन जहरीले रसायनों को लाइसेंस सरकार ही नहीं देती? फिर दोष सिर्फ किसानों का क्यों?

अब सवाल यह है कि क्या बीजेपी की ही सरकार को संघ का समर्थन प्राप्त संगठन खुलेआम चुनौती देगा? क्या इस विरोध प्रदर्शन से सरकार अपने फैसले की समीक्षा करेगी या फिर किसान आंदोलन की आंच तेज़ होगी?
10 जून को तय होगा कि ये गुस्सा सड़कों तक सीमित रहेगा या फिर सत्ता को भी झकझोर देगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *