MP Datia News : गैस सिलेंडर ब्लास्ट से दहला दतिया, बिरयानी गुमटी में लगी आग….

Parivesh

दतिया। MP Datia News : मध्य प्रदेश के दतिया जिले में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब शहर के किला चौक क्षेत्र में स्थित एक बिरयानी गुमटी में अचानक आग लग गई और कुछ ही देर में उसमें रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। हालांकि इस भीषण आगजनी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, जिससे बड़ी जनहानि टल गई।

MP Datia News : घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे रितिक चौहान की ‘रितिक वेज बिरयानी’ नामक गुमटी में अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरी गुमटी को चपेट में ले लिया और थोड़ी देर में गुमटी के अंदर रखा गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गया। तेज धमाके की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

गनीमत रही कि घटना के समय गुमटी के आसपास कोई ग्राहक नहीं था, जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *