Tuesday, May 26, 2026
34.6 C
Raipur

रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस का चतरा में ददर्दनाक क्रैश, हादसे में 7 लोगों की मौत

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एंबुलेंस चतरा जिले के सिमरिया क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सोमवार (23 फरवरी) शाम करीब 7:34 बजे हुए इस भीषण हादसे में विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

उड़ान के 20 मिनट बाद टूटा ATC से संपर्क

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान ने शाम 7:11 बजे रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। उड़ान के करीब 20 मिनट बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से उसका संपर्क टूट गया। रांची हवाई अड्डे के निदेशक विनोद कुमार ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि संपर्क टूटने के बाद विमान का कोई सिग्नल नहीं मिला। आशंका जताई जा रही है कि खराब मौसम इस हादसे की एक संभावित वजह हो सकती है।

Read More : C.G Budget 2026 : बजट से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा बयान! बोले – ‘छत्तीसगढ़ में प्रति व्यक्ति आय बढ़ी…’

विमान में कौन-कौन था सवार?

एयर एंबुलेंस में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें दो क्रू मेंबर शामिल थे। लातेहार जिले के चंदवा निवासी 41 वर्षीय संजय कुमार, जो 65 प्रतिशत तक झुलस गए थे, को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था। उनके साथ अर्चना देवी और धुरू कुमार अटेंडेंट के रूप में मौजूद थे। इसके अलावा पायलट विवेक विकास बिलागत, को-पायलट सवरदीप सिंह, डॉक्टर विकास कुमार और चिकित्सा सहायक सचिन कुमार मिश्रा भी विमान में सवार थे।

DGCA और AAIB की जांच शुरू

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि आखिरी बार विमान शाम 7:34 बजे कोलकाता ATC के संपर्क में था। इसके बाद संपर्क पूरी तरह टूट गया। विमान का अंतिम लोकेशन वाराणसी से लगभग 100 नॉटिकल मील दक्षिण-पूर्व क्षेत्र में दर्ज हुआ।

दुर्घटना की विस्तृत जांच के लिए एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है। तकनीकी खराबी, मौसम और अन्य संभावित कारणों की जांच की जा रही है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories