CG Accident News: एक्टिवा-बाइक की टक्कर के बाद ट्रेलर का कहर, सड़क पर गिरे युवक-युवती की दर्दनाक मौत

Sanjay Sahu
CG Accident News

CG Accident News: कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक और युवती की मौत हो गई। कुसमुंडा थाना क्षेत्र के कुसमुंडा-गेवरा मुख्य मार्ग पर एक्टिवा और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन सवार सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान वहां से गुजर रहे ट्रेलर की चपेट में आने से दोनों की जान चली गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

CG Accident News: पहले एक्टिवा और बाइक में टक्कर, फिर ट्रेलर ने कुचला

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह कुसमुंडा-गेवरा मुख्य मार्ग पर एक्टिवा और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन सवार अपना संतुलन खो बैठे और सड़क पर गिर गए। इसी दौरान वहां से गुजर रहा तेज रफ्तार ट्रेलर दोनों की ओर आया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक्टिवा सवार युवती भी गंभीर रूप से घायल हो गई और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़

सड़क पर हुए इस भीषण हादसे के बाद आसपास से गुजर रहे राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना तत्काल 112 और संजीवनी वाहन को दी गई। इसके साथ ही कुसमुंडा थाना पुलिस को भी हादसे की जानकारी दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस, मृतकों की पहचान में जुटी

CG Accident News: सूचना मिलते ही कुसमुंडा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई। पुलिस ने दोनों मृतकों की पहचान कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। मृतकों की पहचान और दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जांच के बाद सामने आने की उम्मीद है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *