Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh MP NEWS : चलती ट्रेन से उतरते समय यात्री फिसला, आरपीएफ की...

MP NEWS : चलती ट्रेन से उतरते समय यात्री फिसला, आरपीएफ की सतर्कता से बची जान, देखें वीडियो

0
104
MP NEWS
MP NEWS

MP NEWS : भोपाल। भोपाल मंडल में चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षा” के तहत यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु रेलवे सुरक्षा बल के जवान लगातार सतर्क रहते हैं। इसी श्रृंखला में एक बड़ी दुर्घटना उस समय टल गई जब एक यात्री ट्रेन से उतरते समय फिसलकर कोच और प्लेटफॉर्म के बीच गिर पड़ा। मौके पर ड्यूटी कर रहे आरपीएफ के आरक्षक की त्वरित कार्रवाई से यात्री की जान बच गई।

MP NEWS : दिनांक 07 जून 2025 को शाम 6:30 बजे, गाड़ी संख्या 18238 (छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस) भोपाल स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 01 से रवाना हो रही थी। इसी दौरान अमरपाल सिंह, निवासी-गांधीनगर, भोपाल, जो प्लेटफॉर्म टिकट लेकर अपने परिजनों को ट्रेन में बैठाने आए थे, अधिक सामान चढ़ाने के लिए कोच में गए थे। ट्रेन के चलने के बाद जब उन्होंने नीचे उतरने का प्रयास किया, तो उनका संतुलन बिगड़ गया और वे फिसलकर कोच और प्लेटफॉर्म के बीच गिर पड़े।

MP NEWS : मौके पर मौजूद आरपीएफ आरक्षक श्री कृष्ण कुमार ने घटना पर तुरंत सजगता दिखाते हुए दौड़कर यात्री को खींचकर बाहर निकाला, जिससे उसकी जान बच गई। यात्री को केवल मामूली खरोंचें आईं, जिनका उपचार स्टेशन पर स्थित डिस्पेंसरी में किया गया।

 

READ MORE: MP Datia News : गैस सिलेंडर ब्लास्ट से दहला दतिया, बिरयानी गुमटी में लगी आग….

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here