RAIPUR CRIME : रायपुर में हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं पर IT की छापेमारी, करोड़ों की संपत्ति जब्त, पुलिस को मिले अवैध हथियार, गुर्गों की तलाश जारी

Sanjay Sahu
RAIPUR CRIME

RAIPUR CRIME : रायपुर। सूदखोरी और अवैध संपत्ति के मामलों में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र और रोहित तोमर के घर रविवार को इनकम टैक्स और नगर निगम की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई में करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज, भारी नकदी और अवैध हथियार बरामद किए गए। दोनों आरोपी पिछले 7 दिन से फरार हैं, जबकि पुलिस उनकी मदद करने वालों और बेनामी संपत्तियों की भी पड़ताल कर रही है।

RAIPUR CRIME : कार्रवाई में मिले ये सामान

RAIPUR CRIME : IT और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 37 लाख से ज्यादा नकद, 734 ग्राम सोना, 125 ग्राम चांदी, 4 लग्जरी गाड़ियां, लैपटॉप, आईपैड, चेकबुक, एटीएम कार्ड, नोट गिनने की मशीन, 5 तलवारें, एक रिवॉल्वर, पिस्टल, जिंदा और आवाजी कारतूस समेत कई दस्तावेज जब्त किए गए।

RAIPUR CRIME : भतीजे से पूछताछ, बोला- सब चाचा को पता

RAIPUR CRIME : पुलिस ने वीरेंद्र और रोहित के भतीजे दिव्यांश प्रताप तोमर को भी रिमांड पर लेकर पूछताछ की, लेकिन उसने हर सवाल पर जवाब टालते हुए कहा, “सब चाचा को पता है। जांच में खुलासा हुआ है कि तोमर बंधुओं ने सूदखोरी का जाल बिछाकर लोगों से करोड़ों रुपये वसूले। नारायणपुर के एक पीड़ित ने FIR में बताया कि उसने 10 लाख कर्ज लिया था, लेकिन 1.10 करोड़ चुका देने के बाद भी आरोपी उसे परेशान करता रहा।

RAIPUR CRIME : पुलिस को मिले अवैध हथियार, गुर्गों की तलाश जारी

RAIPUR CRIME : छापेमारी में पुलिस को अवैध हथियार और *आवाज़ी कारतूस* भी मिले हैं। आशंका है कि इन्हें कर्जदारों को डराने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। पुलिस अब आरोपियों के साथ-साथ उनके सहयोगियों और उन लोगों की कुंडली भी खंगाल रही है जिनके पास उनकी संपत्ति हो सकती है।

RAIPUR CRIME : तीन FIR दर्ज, और भी शिकायतें लंबित

RAIPUR CRIME : पुरानी बस्ती थाना प्रभारी योगेश कश्यप के अनुसार, तोमर बंधुओं के खिलाफ अब तक तीन एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और कई पीड़ित थाने पहुंचकर शिकायत कर रहे हैं।

 

READ MORE: kota News : चमत्कार जैसी जिंदगी, 17 साल के लड़के को सिर के आर-पार लगी गोली, फिर भी जिंदा बचा

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *