कचरा फेंकने को लेकर विवाद में हिंसा, तीन लोग घायल

Parivesh
कचरा फेंकने को लेकर विवाद में हिंसा

दुर्ग: जिले के कैलाश नगर में कचरा फेंकने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच मामूली कहासुनी अचानक हिंसक झगड़े में तब्दील हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि एक महिला ने आरी उठाकर पड़ोसियों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

एक महिला हाथ में आरी लेकर दूसरे परिवार पर हमला करने दौड़ती है और फिर उसी से वार करती है। स्थिति उस वक्त और बिगड़ गई जब झगड़े के दौरान एक महिला को ज़मीन पर पटक कर उसके सीने पर लात मारी गई, जिससे वह कुछ समय के लिए बेहोश हो गई। मौके पर मौजूद एक पुरुष ने बीच-बचाव कर आरी छीनी और हिंसा को रोका।

घटना की जानकारी मिलते ही जामुल पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया। पुलिस अब चश्मदीदों के बयान के आधार पर जांच कर रही है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *