Raipur Accident : धान से भरा ट्रक कार पर पलटा, एक की मौत, लॉकिंग हुक टूटने से हुआ बड़ा हादसा

Raipur Accident : रायपुर : रायपुर में रविवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब धान से लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। इस दुर्घटना में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा विधानसभा थाना क्षेत्र में Delhi Public School Raipur के पास हुआ।

Raipur Accident : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक और कार दोनों बलौदाबाजार की दिशा में जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक का लॉकिंग हुक अचानक टूट गया, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह बगल से गुजर रही कार पर पलट गया।

Raipur Accident : टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की सहायता से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। काफी प्रयासों के बाद घायलों को बाहर निकाला गया। डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दो को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Raipur Accident : मृतक की पहचान बलौदाबाजार निवासी राजकुमार शर्मा के रूप में हुई है। घायलों के नाम पद्मा और प्रवीण बताए गए हैं, जिनमें पद्मा भी बलौदाबाजार की रहने वाली हैं। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच जारी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories