BIG ACCIDENT : भीषण सड़क हादसा, त्रिशूली नदी में गिरी यात्री बस, 18 की मौत, जानिए हादसे की वजह

BIG ACCIDENT : नेपाल : नेपाल के धाडिंग जिले में सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर त्रिशूली नदी में जा गिरी। इस दुर्घटना में महिलाओं सहित 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं।

BIG ACCIDENT : यह हादसा पृथ्वी राजमार्ग के अंतर्गत बेनिघाट रोरांग ग्रामीण नगरपालिका-3 के चिनाधारा, चरौंडी क्षेत्र में हुआ। बस पोखरा से काठमांडू की ओर जा रही थी। जानकारी के अनुसार, बस सड़क से फिसलकर करीब 300 मीटर गहरी ढलान से नीचे त्रिशूली नदी में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

BIG ACCIDENT : सूचना मिलते ही नेपाली सेना, आर्म्ड पुलिस फोर्स, नेपाल पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अंधेरा और दुर्गम इलाका होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

BIG ACCIDENT : दुर्घटना में मृतकों में 6 महिलाएं और 12 पुरुष शामिल हैं। घायलों में 8 महिलाएं, 18 पुरुष और एक नाबालिग बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतकों में न्यूजीलैंड के दो नागरिक शामिल हैं, जबकि एक जापानी और एक डच महिला यात्री घायल हुई हैं। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories