Thursday, April 9, 2026
28.8 C
Raipur

Raipur Big News : सरकारी ज़मीन पर प्राइवेट कब्ज़ा! खनूजा का 25 करोड़ का स्कैम बेनकाब…

रायपुर। भारतमाला मुआवजा घोटाले में पहले से जेल में बंद हरमीत सिंह खनूजा की धोखाधड़ी का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। उच्च स्तरीय जांच में सामने आया है कि खनूजा ने रायपुर के पंडरीतराई इलाके में ग्राम सेवा समिति की लगभग 4.12 एकड़ भूमि को फर्जी दस्तावेजों के सहारे अपने नाम दर्ज करा लिया। इस ज़मीन की बाज़ार कीमत 25 करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई है।

कैसे रचा गया घोटाला?

जांच रिपोर्ट के अनुसार, खनूजा ने एक कथित 60 साल पुराना विक्रय पत्र और फर्जी हक त्याग पत्र बनवाकर 15 फरवरी 2023 को नामांतरण आदेश प्राप्त कर लिया। यह आदेश तत्कालीन तहसीलदार मनीष देव साहू द्वारा जारी किया गया था, जिसके तहत खसरा नंबर 299/1क की ज़मीन 10 लोगों के नाम दर्ज की गई।

हालांकि, जांच में यह स्पष्ट हो गया कि जिनके नाम पर पुरानी रजिस्ट्री दिखाई गई थी, वे कभी भूमि के स्वामी थे ही नहीं, और न ही उनका नाम कभी राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज हुआ था।

रिकॉर्ड में की गई हेरफेर

तत्कालीन पटवारी विरेंद्र कुमार झा पर आरोप है कि उसने मिलकर रिकॉर्ड में फर्जी प्लॉट नंबर (1/2) बनाकर 12 लोगों के नाम दर्ज किए, फिर खनूजा द्वारा तैयार किए गए फर्जी हक त्याग पत्र के आधार पर 11 लोगों के नाम राजस्व रिकॉर्ड से विलोपित कर दिए।

इसके बाद खनूजा ने बचे हुए एक खातेदार को 20% हिस्सेदार दिखाकर 80% ज़मीन अपने और अपने भाइयों के नाम करवा ली।

अब होगी कार्रवाई

ग्राम सेवा समिति के मंत्री अजय तिवारी द्वारा की गई शिकायत पर संभागायुक्त महादेव कावरे ने उपायुक्त ज्योति सिंह की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित की थी। समिति की रिपोर्ट में साफ तौर पर कहा गया है कि तहसीलदार और पटवारी का आचरण पूरी तरह विधि विरुद्ध है।

अब इस मामले में:

  • तहसीलदार मनीष देव साहू को कारण बताओ नोटिस देने की सिफारिश की गई है।

  • पटवारी विरेंद्र कुमार झा के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की अनुशंसा की गई है।

प्रशासन के लिए एक और चेतावनी

यह मामला छत्तीसगढ़ में सरकारी ज़मीनों की सुरक्षा और प्रशासनिक पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक तरफ जहां आरोपी पहले से ही एक बड़े मुआवजा घोटाले में जेल में है, वहीं दूसरी तरफ ज़मीन कब्जाने की यह नई चाल राज्य सरकार के लिए एक सतर्कता का संकेत हो सकता है।

Share The News

Latest YouTube Videos

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Latest YouTube Shorts

इन्फ्लुएंसर को अपहरण-गैंगरेप की धमकी, इंस्टा ग्रुप चैट में DSP की बेटी की फोटो डाली, 5 अरेस्ट...#cg

इन्फ्लुएंसर को अपहरण-गैंगरेप की धमकी, इंस्टा ग्रुप चैट में DSP की बेटी की फोटो डाली, 5 अरेस्ट...#cg

“धमतरी से आई खुशियों की मिसाल! दिल छू लेने वाली कहानी...#dhamtari #cg #cgnews

“धमतरी से आई खुशियों की मिसाल! दिल छू लेने वाली कहानी...#dhamtari #cg #cgnews

“दिनदहाड़े कचहरी में गोलियों की गूंज! कोर्ट परिसर बना जंग का मैदान...#crime  #lawandorder

“दिनदहाड़े कचहरी में गोलियों की गूंज! कोर्ट परिसर बना जंग का मैदान...#crime #lawandorder

“Rajpal Yadav पर स्टेज पर कर्ज का तंज! Screen Awards में मजाक बना बवाल...#bollywood #rajpalyadav

“Rajpal Yadav पर स्टेज पर कर्ज का तंज! Screen Awards में मजाक बना बवाल...#bollywood #rajpalyadav

यात्रिगण कृपया ध्यान दें! छत्तीसगढ़ में मेमू-पैसेंजर समेत 10 ट्रेनें रद्द...#indianrailways #traner

यात्रिगण कृपया ध्यान दें! छत्तीसगढ़ में मेमू-पैसेंजर समेत 10 ट्रेनें रद्द...#indianrailways #traner

दारू पियो,ऐश करो”,नाइट क्लब में देर रात तक पार्टी का वीडियो वायरल...#viralvideo #shorts #viralnews

दारू पियो,ऐश करो”,नाइट क्लब में देर रात तक पार्टी का वीडियो वायरल...#viralvideo #shorts #viralnews

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories