कंगाल पाकिस्तान : आम आदमी बेहाल, लेकिन नेताओं की सैलरी में 5 गुना बूस्टर डोज…आखिर कहां से आ रहा पैसा…

0
289

इस्लामाबाद। जब पूरा पाकिस्तान कर्ज, महंगाई और बेरोजगारी की मार से जूझ रहा है, तब प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अगुवाई वाली सरकार ने एक चौंकाने वाला फैसला लेकर लोगों को हैरान कर दिया है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के स्पीकर अयाज सादिक और सीनेट चेयरमैन यूसुफ रजा गिलानी की सैलरी में 500 फीसदी तक का इजाफा कर दिया गया है। यह बढ़ोतरी ऐसे समय में की गई है, जब देश की जनता दो वक्त की रोटी को तरस रही है, और आर्थिक संकट की वजह से अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान की छवि पहले ही सवालों के घेरे में है।

सरकार ने एक ओर तो सादगी और खर्चों में कटौती का दावा किया है, लेकिन दूसरी ओर नेताओं की सैलरी में इतनी भारी बढ़ोतरी कर देना जनता के साथ छल जैसा महसूस हो रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम सार्वजनिक असंतोष को और बढ़ा सकता है, खासकर तब जब IMF से राहत की उम्मीद में सरकार हर सार्वजनिक खर्च पर अंकुश लगाने की बात कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here