M.P News : मऊगंज में तेंदुए का आतंक, घर में घुसकर 15 बकरियों को मार डाला

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मऊगंज जिले के हनुमना वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत लोढ़ी के बंदोगवा गांव में देर रात तेंदुए के हमले से हड़कंप मच गया। घटना रात करीब 1 से 2 बजे के बीच की बताई जा रही है, जब एक तेंदुआ कच्चे घर में घुस गया और बाड़े में बंधी करीब 15 बकरियों को मार डाला।

 बकरियां बचाने गए युवक पर भी किया हमला

घर के मालिक मिश्रीलाल कोल के बेटे बाबूलाल कोल जब बकरियों को बचाने के लिए आगे बढ़े, तो तेंदुए ने उन पर भी हमला कर दिया। हमले में बाबूलाल घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

 वन विभाग की टीम मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश वन विभाग की टीम गांव पहुंची और जांच शुरू कर दी। अधिकारियों ने आसपास के इलाके का निरीक्षण कर तेंदुए की गतिविधियों का पता लगाने का प्रयास किया।

ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है। उनका कहना है कि क्षेत्र में पहले भी वन्यजीवों की आवाजाही देखी गई है, लेकिन इस तरह घर में घुसकर हमला पहली बार हुआ है।

 ग्रामीणों में दहशत का माहौल

घटना के बाद गांव में पूरी रात अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। लोग डर के कारण घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने, रात में बाहर न निकलने और मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर बांधने की अपील की है।

‘Mauganj Leopard Attack’ की इस घटना ने एक बार फिर मानव-वन्यजीव संघर्ष की गंभीरता को उजागर कर दिया है। फिलहाल प्रशासन और वन विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Related Articles

Popular Categories