Tuesday, May 26, 2026
34.6 C
Raipur

C.G News : छत्तीसगढ़ में आज से 10वीं बोर्ड परीक्षा शुरू, 3.5 लाख छात्र दे रहे CGBSE का एग्जाम

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ में आज से 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। इस वर्ष लगभग 3.5 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। प्रदेशभर में कुल 2396 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

सख्त निगरानी के निर्देश

नकल रोकने के लिए सभी जिलों के कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।

परीक्षा का समय और पहला पेपर

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) के अनुसार पहला पेपर हिंदी विषय का है। परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू होकर दोपहर 12:15 बजे तक चलेगी।

परीक्षा केंद्र में इन नियमों का पालन जरूरी

  • छात्रों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड और पहचान पत्र (ID) साथ लाना अनिवार्य है। इनके बिना एंट्री नहीं दी जाएगी।
  • स्मार्ट वॉच, मोबाइल फोन, कैलकुलेटर या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पूरी तरह प्रतिबंधित हैं।
  • छात्रों को निर्धारित सीट पर बैठना होगा।
  • नकल करते पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

CGBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा शेड्यूल 2026

  • 21 फरवरी 2026 – हिंदी

  • 24 फरवरी 2026 – अंग्रेजी

  • 26 फरवरी 2026 – सामाजिक विज्ञान

  • 28 फरवरी 2026 – विज्ञान

  • 6 मार्च 2026 – गणित

  • 9 मार्च 2026 – संस्कृत, मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़, उड़िया

  • 11 मार्च 2026 – विभिन्न व्यावसायिक विषय

  • 13 मार्च 2026 – विशेष श्रेणी के छात्रों के लिए निर्धारित विषय

बोर्ड परीक्षाएं 13 मार्च 2026 तक जारी रहेंगी। छात्रों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories