वलसाड में भीषण सड़क हादसा, कुंभ घाट पर कार-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 7 लोगों की मौत

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : गुजरात के वलसाड जिले के कपराडा इलाके में कुंभ घाट के पास शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इको कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

एक ही परिवार के थे मृतक

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग आंबा जंगल क्षेत्र के निवासी थे और एक ही परिवार से जुड़े बताए जा रहे हैं। वे कपराडा से नानापोढ़ा की ओर जा रहे थे, तभी कुंभ घाट के पास यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Read More : MP SET 2026 के एडमिट कार्ड जारी, 1 मार्च से परीक्षा शुरू, जानिए कैसे करें डाउनलोड

घायल का अस्पताल में इलाज जारी

हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। दुर्घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिसे बाद में पुलिस ने नियंत्रित किया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रशासन ने सात लोगों की मौत की पुष्टि की है। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है, जिसमें ट्रक चालक की भूमिका और सड़क की स्थिति की भी पड़ताल की जा रही है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय प्रशासन ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *